बागपत, उत्तर प्रदेश। विवेक जैन।
बागपत- आजादी के 75 वर्ष पूरे होने पर प्रथम स्वतंत्रता संग्राम 1857 ई के ऐतिहासिक स्थल महाक्रांति ग्राम बसौद के एम अल अमन स्कूल में स्वतंत्रता दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया। इस मौके पर युवा चेतना मंच के तत्वावधान में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर तिरंगा यात्रा निकाली गयी, जिसमें गांव के बच्चों, बुजुर्गों एवं नौजवानों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।
तिरंगा यात्रा को मंच के संस्थापक मास्टर सत्तार अहमद ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। यात्रा ऐतिहासिक जामा मस्जिद व क्रान्ति द्वार से होते हुए खूनी तालाब पर जाकर समाप्त हुई। क्रान्ति द्वार पर राष्ट्रगान के साथ यात्रा का समापन किया गया। इस मौके पर युवा चेतना मंच बसौद के महासचिव समीर अहमद, इदरीश प्रधान, इकबाल, गुलजार, नोमान, डॉक्टर तस्लीम, असर मोहम्मद, शौकत, असगर ठेकेदार मुंसब आदि थे।
- अमन कुमार बने यूपी से पहले MY Bharat Mentor, देश में कुल 6 मेंटर्स!
- आदर्श पब्लिक स्कूल में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय मूर्ति कला दिवस
- श्री अग्रसेन धाम में पहलगाम में मारे गए लोगों को दी गई श्रद्धांजलि
- आगरा : आधार कार्ड केंद्र वाले कुछ मामलों में लोगों को परेशान कर रहे हैं। नगर निगम के सर्टिफिकेट को बिना स्टेम्प के बताते है, फर्ज़ी
