Home » धर्म » विशुद्ध सागर महाराज के सानिध्य में 18 से होगी बड़ौत में गोष्ठी : मनोज

विशुद्ध सागर महाराज के सानिध्य में 18 से होगी बड़ौत में गोष्ठी : मनोज

विशुद्ध सागर महाराज के सानिध्य में 18 से होगी बड़ौत में गोष्ठी : मनोज
Picture of jantaNow

jantaNow

बागपत, उत्तर प्रदेश। विवेक जैन।

बागपत – बड़ौत में विराजमान परम पूज्य परम श्रद्धेय चर्या शिरोमणि आचार्य श्री 108 विशुद्ध सागर जी महाराज के सानिध्य में आगामी 18, 19 व 20 अगस्त को एक विद्वान गोष्ठी का आयोजन मानस्तम्भ परिसर मे प्रवचन हाल में आयोजन किया जायेगा। इस गोष्ठी को कराने का सौभाग्य भारतीय जैन मिलन के वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनोज कुमार जैन, अन्जली जैन पैट्रोल पम्प वालो को दिया गया। जैन मिलन बड़ौत के सभी सदस्यो के पुण्योदय से ही हमे यह सौभाग्य प्राप्त हुआ। ये त्रिदिवसीय विद्वानो की गोष्ठी सम्पूर्ण भारत के प्रमुख विद्वान वाचस्पति डाक्टर श्रेयांस जैन के निर्देशन मे होने जा रही है।



भारतीय जैन मिलन के राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनोज कुमार जैन पेट्रोल पंप वालो ने इस अवसर के लिए चातुर्मास संयोजक सुनील जैन, अध्यक्ष प्रवीण जैन ओर मन्त्री अतुल जैन का आभार प्रकट किया। इसके पश्चात समस्त जैन समाज ने अंजली जैन मनोज कुमार जैन ,यश जैन पैट्रोल पम्प वालो को पटका ओढ़ाकर उनका सम्मान किया। भारतीय जैन मिलन के वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनोज कुमार जैन पैट्रोल पम्प वालो ने कहा कि मेरा सभी सदस्यो से विनम्र निवेदन है कि बड़ौत में इतने बड़े साधु का चतुर्मास चल रहा है, जिनके दर्शन करने रोज भारी संख्या में लोग बाहर से पधार रहे है हमे अपने समय में से कुछ समय निकालकर उनके प्रवचन का लाभ जरूर लेना चाहिए।


jantaNow
Author: jantaNow

Leave a Comment

Poll

क्या आप हमारी खबरों से संतुष्ट हैं ?

Cricket Live

Rashifal

Leave a Comment

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स