Home » उत्तर प्रदेश » आगरा » आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर ईमानदारी की सराहनीय मिसाल, यात्री का iPhone-11 सुरक्षित लौटाया गया

आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर ईमानदारी की सराहनीय मिसाल, यात्री का iPhone-11 सुरक्षित लौटाया गया

आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर ईमानदारी की सराहनीय मिसाल, यात्री का iPhone-11 सुरक्षित लौटाया गया
Picture of jantaNow

jantaNow

क्राइम रिपोर्टर, सचिन सिंह चौहान 

आगरा कैंट।भारतीय रेलवे की कार्यप्रणाली पर भरोसा मजबूत करते हुए आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर ईमानदारी और तत्परता की एक प्रशंसनीय घटना सामने आई है। चलती ट्रेन में छूट गया एक यात्री का कीमती iPhone-11 मोबाइल फोन रेलवे स्टाफ की सजगता से सुरक्षित उसके वास्तविक मालिक को लौटा दिया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मंटू नामक यात्री गया से अपने दोस्तों के साथ वृंदावन भ्रमण के लिए आया था। यात्रा के दौरान मथुरा से ग्वालियर की ओर जा रही ट्रेन में उसका iPhone-11 मोबाइल फोन छूट गया। ट्रेन में मोबाइल मिलने पर एक सतर्क एवं ईमानदार व्यक्ति ने बिना देर किए उसे आगरा कैंट रेलवे स्टेशन के उप-स्टेशन प्रबंधक कार्यालय में कार्यरत श्री रवि कुमार को जमा करा दिया।आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर ईमानदारी की सराहनीय मिसाल, यात्री का iPhone-11 सुरक्षित लौटाया गया

उप-स्टेशन प्रबंधक श्री रवि कुमार ने तत्परता दिखाते हुए मोबाइल से संबंधित आवश्यक जांच एवं सत्यापन प्रक्रिया पूर्ण की। पहचान सुनिश्चित होने के बाद लगभग एक घंटे के भीतर मोबाइल फोन उसके वास्तविक मालिक को सुरक्षित रूप से सौंप दिया गया।

मोबाइल प्राप्त होने पर यात्री मंटू ने रेलवे प्रशासन एवं आगरा कैंट स्टेशन स्टाफ का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार की ईमानदार और संवेदनशील कार्यप्रणाली से यात्रियों का रेलवे के प्रति विश्वास और अधिक मजबूत होता है। उन्होंने मोबाइल जमा कराने वाले ईमानदार व्यक्ति की भी मुक्तकंठ से सराहना की।

यह घटना दर्शाती है कि भारतीय रेलवे यात्रियों की सुरक्षा तथा उनके सामान की देखभाल के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है और रेलवे स्टाफ अपने कर्तव्यों का निष्ठा व ईमानदारी से निर्वहन कर रहा है।

jantaNow
Author: jantaNow

Poll

क्या आप हमारी खबरों से संतुष्ट हैं ?

Cricket Live

Rashifal

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स