Home » उत्तर प्रदेश » आगरा न्यूज़ : मूर्ति विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, 11 युवक यमुना में डूबे, 3 को निकाला, 2 ने दम तोड़ा

आगरा न्यूज़ : मूर्ति विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, 11 युवक यमुना में डूबे, 3 को निकाला, 2 ने दम तोड़ा 

आगरा
Picture of jantaNow

jantaNow

क्राइम रिपोर्टर, सचिन सिंह चौहान 

आगरा में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा हो गया। खेरागढ़ में डूंगरवाला के पास उटंगन नदी में गुरुवार को कुसियापुर गांव के 11 लोग नदी में डूब गए। इसके बाद परिवार में कोहराम मच गया।आगरा

यूपी के आगरा में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा हो गया। खेरागढ़ में डूंगरवाला के पास उटंगन नदी में गुरुवार को कुसियापुर गांव के 11 लोग नदी में डूब गए। इसके बाद परिवार में कोहराम मच गया। तीन को कुछ देर बाद बाहर निकाला गया। दो ने आगरा आते-आते दम तोड़ दिया। अन्य की देर रात तक तलाश जारी थी। गुस्साए ग्रामीणों ने खेरागढ़-बसई नवाब मार्ग पर जाम लगा दिया। पुलिस ने भीड़ को बमुश्किल समझाया।

घटना दोपहर करीब दो बजे की है। गांव कुसियापुर से दो दर्जन युवक और किशोर दुर्गा प्रतिमा विसर्जन करने के लिए ट्रैक्टर से निकले थे। गांव से करीब ढाई किलोमीटर दूर डूंगरवाला के पास उटंगन नदी है। पुलिस प्रशासन ने वहां कोई विसर्जन के लिए घाट नहीं बनाया था। बड़ी प्रमिता को युवकों ने पुल के ऊपर से विसर्जित किया। छोटी प्रतिमा हाथों में लेकर चैक डैम के पास नदी में विसर्जन करने गए। पहले छह युवक नदी में गए थे। उनकी देखा-देख तीन-तीन करके छह और युवक नदी में कूदे। नदी में करीब 25 फीट गहरा पानी है। एक युवक बाहर निकल आया। शेष गहरे पानी में फंस गए। डूबने लगे। यह देख उनके साथ गए युवकों ने शोर मचाया। ग्रामीणों को फोन करके सूचना दी।

इस घटना से गांव में हाहाकार मच गया। कुछ ही देर में बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। सूचना पर खेरागढ़ पुलिस आ गई। अफरा-तफरी का माहौल था। शुरू के एक घंटे तक तो यही पता नहीं चला कि कितने लोग डूबे हैं। हर तरफ से चीखने और रोने की आवाज आ रही थी। डीएम अरविंद मल्लप्पा बंगारी, डीसीपी पश्चिम अतुल शर्मा मौके पर पहुंच गए। गोताखोर बुलाए गए। गोताखोर नीचे तक नहीं जा रहे थे। यह देख गोताखोरों की स्पेशल टीम की मांग की गई। डीएम ने एसडीआरएफ से संपर्क किया। गोताखोरों की एक टीम के इटावा में होने की जानकारी मिली। उनसे संपर्क किया गया। वे इटावा से आगरा के लिए चल दिए। वहीं दूसरी तरफ ग्रामीणों ने गुस्से में जाम लगा दिया। वे सड़क पर बैठ गए। सबसे पहले तीन युवकों को बाहर निकाला गया। दो ने आगरा पहुंचते-पहुंचते दम तोड़ दिया। उनकी पहचान गगन पुत्र यादव सिंह व ओमकार पुत्र रमेश के रूप में हुई। तीसरे युवक को परिजन निजी अस्पताल ले गए।

घटना दोपहर करीब दो बजे की है। गांव कुसियापुर से दो दर्जन युवक और किशोर दुर्गा प्रतिमा विसर्जन करने के लिए ट्रैक्टर से निकले थे। गांव से करीब ढाई किलोमीटर दूर डूंगरवाला के पास उटंगन नदी है। पुलिस प्रशासन ने वहां कोई विसर्जन के लिए घाट नहीं बनाया था। बड़ी प्रमिता को युवकों ने पुल के ऊपर से विसर्जित किया। छोटी प्रतिमा हाथों में लेकर चैक डैम के पास नदी में विसर्जन करने गए। पहले छह युवक नदी में गए थे। उनकी देखा-देखा तीन-तीन करके छह और युवक नदी में कूदे। नदी में करीब 25 फीट गहरा पानी है। एक युवक बाहर निकल आया। शेष गहरे पानी में फंस गए। डूबने लगे। यह देख उनके साथ गए युवकों ने शोर मचाया। ग्रामीणों को फोन करके सूचना दी।

jantaNow
Author: jantaNow

Poll

क्या आप हमारी खबरों से संतुष्ट हैं ?

Cricket Live

Rashifal

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स