Table of Contents
Toggle“Agra Suicide News: प्रताड़ना से तंग युवक ने फांसी लगाकर दी जान”
आगरा: आगरा के थाना ट्रांसयमुना क्षेत्र के पवन विहार इलाके के रहने वाले एक युवक ने पत्नी और ससुराल पक्ष के लोगो की प्रताड़ना से परेशान होकर फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर लिया। युवक का नाम गौरव था। गौरव शादी-पार्टियों में हलवाई का काम करता था। उसके माता-पिता की पहले ही मृत्यु हो चुकी थी। तीन बहनों की जिम्मेदारी उठाकर उनकी शादी करने के बाद उसने दिसंबर महीने में हाथरस की रहने वाली निशा से शादी हुई थी। परिजनों का आरोप है, कि शादी के कुछ दिन बाद से ही उसकी पत्नी और ससुराल पक्ष उसे प्रताड़ित करने लगे।
बताया जाता है कि युवक ने आत्महत्या से पहले 1 मिनट 26 सेकंड का वीडिओ रिकॉर्ड किया था। जिसमे पत्नी, सास-ससुर, साली और अन्य लोगों पर गंभीर आरोप लगाए गए है। वीडिओ में युवक ने ये भी कहा है, कि पत्नी का किसी और के साथ अफेयर है। ससुराल वाले उसकी संपत्ति हड़पने की साजिश कर रहे है। युवक ने वीडिओ में साफ तौर पर कहा है कि वह अपनी पत्नी और उसके परिवार की प्रताड़ना से तंग आकर आत्महत्या कर रहा है। साथ ही उसने यह कहा है, कि मारने के बाद उसकी संपत्ति बेचकर उस पर जों भी कर्ज हो चुकता किया जाए। बाकि रकम उसकी बहनों को दिया जाए।
आगरा ससुराल पक्ष ने लगाया था दहेज़ उत्पीड़न का आरोप
1 जुलाई को गौरव पत्नी निशा को उसके मायके हाथरस में छोड़ आया। फिर आगरा लौटकर अपने घर में ताला लगाकर दिल्ली काम पर चला गया। इसी बीच पत्नी और उसके परिजनों ने 1 जुलाई को ही सादाबाद थाने में गौरव और उसकी बहनों के खिलाफ दहेज़ उत्पीड़न का मामला दर्ज कराया। गौरव के परिजनों का आरोप है,कि सादाबाद थाने के दरोगा ने कई बार गौरव को फोन कर धमकाया और जेल भेजने की चेतावनी दी। इससे घबराकर गौरव ने 3 जुलाई की रात 1 बजे आगरा लौटा और अगले दिन सुबह फांसी लगाकर जान दे दी। आत्महत्या से पहले गौरव ने 1 मिनट 26 सेकंड का वीडिओ बनाया था। जिसमे आत्महत्या के पीछे की वजहों का जिक्र किया है।
मार्च 2025 में थाने में की थी पत्नी की शिकायत
गौरव के जीजा दिनेश ने बताया कि गौरव कि पत्नी निशा की धमकी देकर यह कहती थी, मर जाऊंगी बहनों और जीजाओं को जेल में सड़वा देगी। इस वजह से गौरव भयभीत रहता था। मार्च 2025 में गौरव इसी विषय के सम्बन्ध में थाना ट्रांसयमुना में पत्नी शिकायत की थी। पुलिस ने उसे विषय को गंभीरता से नहीं लिया। गुरुवार को सादाबाद थाने से गौरव को दरोगा का फोन आने के बाद गौरव घबरा गया। उसे लगा कि बहन और जीजा भी फंस जाएंगे। इस वजह से उसने आत्मघाती कदम उठाया है।
आगरा पुलिस कमिश्नरेट, छत्ता के पुलिस आयुक्त पीयूष कांत जी ने बताया कि घटना कि सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। मौके पर फील्ड यूनिट टीम ने भी पहुंचकर साक्ष्य एकत्रित किये। मामले में तहरीर मिलने पर कार्यवाही की जाएंगी।
