Janta Now
आगराउत्तर प्रदेशक्राइम

साधु के भेष में आए बाबा ने दिया रुद्राक्ष, चांदी कारीगर संग फिर जो हुआ…

आगरा कोतवाली थाना क्षेत्र में बाबा (साधु) के भेष में आए पांच लोगों ने चांदी कारीगर को लंबी उम्र का झांसा देकर उसे ठग लिया। कारीगर को होश आने पर अन्य लोगों की मदद से उन्हें पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों को जेल भेजा।

पूरा मामला आगरा में स्थित कश्मीरी बाजार निवासी अफजल चांदी कारीगर हैं। उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार को चार बजे वह नमक की मंडी की ओर से जा रहे थे। रास्ते में मेवा कटरा के पास पांच लोगों ने रोक लिया। वह सभी बाबा के भेष में थे। रोककर लंबी उम्र को झांसा दिया। उनमें से एक ने उनके हाथ में रुद्राक्ष दिया। कहा कि बेटा इसे माथे से लगाओ। सूंघने के बोला। उन्होंने जैसे रुद्राक्ष नाक से लगाया, बेहोश हो गए। वह पांचों लोग उनकी जेब से रुपये निकालकर फरार हो गये।

स्थानीय लोगों उन्हें पहचान लिया। चेहरे पर पानी डालकर होश में लाए। इसके बाद उनका पीछा किया। रास्ते में रोककर पांचों को पकड़ लिया। पुलिस के हवाले कर दिया। कोतवाली थाना प्रभारी विजय कुमार चंदेल ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों को जेल भेज दिया गया।

Related posts

पालिका कर्मियों से जिला पंचायत सदस्य दिलकेश वर्मा एवं उनके गुर्गों ने की अभद्रता

मॉं चंद्रघंटा की पूजा करने से सुख, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की प्राप्ति होती है – पंड़ित मनीष भारद्वाज

विवेक जैन ( बागपत )

जैन समाज के हजारों लोगो ने केन्द्र और राज्य सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा

jantanow

श्री राम कॉलेज में गणतंत्र दिवस पर हुए रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम

jantanow

होली का त्योहार आपस में भाईचारा देता है संदेश – पवन श्रीवास्तव

jantanow

बागपत के प्रसिद्ध जैन तीर्थो को देखने पहुॅंचे हरियाणा के बच्चे

jantanow

Leave a Comment