Home » देश » एपीजे अब्दुल कलाम साइंस क्लब का जल बचाओ अभियान को लेकर द किंगडम वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हुआ नाम

एपीजे अब्दुल कलाम साइंस क्लब का जल बचाओ अभियान को लेकर द किंगडम वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हुआ नाम

एपीजे अब्दुल कलाम साइंस क्लब
Picture of Vaibhav Awasthy (Astrologer)

Vaibhav Awasthy (Astrologer)

एपीजे अब्दुल कलाम साइंस क्लब के द्वारा जल बचाओ अभियान ऑनलाइन रूप से चलाया गया था, इस अभियान के आयोजन के लिए द किंगडम वर्ल्ड रिकॉर्ड में एपीजे अब्दुल कलाम साइंस क्लब का नाम दर्ज हो गया है।


एपीजे अब्दुल कलाम साइंस क्लब विपनेट विज्ञान प्रसार भारत सरकार के तत्वावधान में कार्यरत है। क्लब के द्वारा ऑनलाइन रूप से जल बचाओ अभियान चलाया गया था इस अभियान में कई सारे लोगों ने प्रतिभाग किया। अभियान के अंतर्गत प्रतिभागियों ने सोशल मीडिया के माध्यम से जल बचाओ अभियान का प्रसार प्रचार किया।अधिकतम प्रसार प्रचार करने को लेकर एपीजे अब्दुल कलाम साइंस क्लब का नाम द किंगडम वर्ल्ड रिकार्ड्स में दर्ज हो गया है।

जल बचाओ अभियान का आयोजन मुख्य रूप से क्लब के सहसंयोजक डॉ गौरव अवस्थी के द्वारा आयोजित किया गया। इस अभियान में पूरे भारतवर्ष से हजारों प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया एवं जल बचाओ अभियान को सोशल मीडिया पर अपने-अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स के द्वारा प्रसारित किया।

हजारों लोगों द्वारा अधिकतम रूप से जल बचाओ अभियान को प्रसारित करने को लेकर एपीजे अब्दुल कलाम साइंस क्लब का नाम द किंगडम वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज हो गया है एवं इस अभियान में भाग लेने वाले प्रत्येक प्रतिभागी को द किंगडम वर्ल्ड रिकॉर्ड्स की तरफ से वर्ल्ड रिकॉर्ड का प्रमाण पत्र भी प्रदान किया गया है।

Leave a Comment

Poll

क्या आप हमारी खबरों से संतुष्ट हैं ?

Cricket Live

Rashifal

Leave a Comment

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स