Home » उत्तर प्रदेश » आगरा » ऑटो चालक की हत्या: शराब पीने के बाद दुष्कर्म का प्रयास, विरोध पर नाले में डुबोया सिर; खौफनाक तरीके से मार डाला

ऑटो चालक की हत्या: शराब पीने के बाद दुष्कर्म का प्रयास, विरोध पर नाले में डुबोया सिर; खौफनाक तरीके से मार डाला

ऑटो चालक की हत्या: शराब पीने के बाद दुष्कर्म का प्रयास, विरोध पर नाले में डुबोया सिर; खौफनाक तरीके से मार डाला
Picture of jantaNow

jantaNow

क्राइम रिपोर्टर, सचिन सिंह चौहान 

आगरा। थाना सैंया क्षेत्र में ऑटो चालक की हत्या के मामले का पुलिस ने पर्दाफाश करते हुए दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। आरोपितों ने चालक के साथ कुकर्म का प्रयास किया। विरोध करने पर उसकी हत्या कर शव नाले में फेंक दिया था।

संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुआ था चालक

14 फरवरी को सैंया क्षेत्र में ऑटो चालक विजयपाल संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया था। अगले दिन सैंया–इरादतनगर मार्ग पर पुल के पास उसका ऑटो लावारिस हालत में मिला। आसपास तलाश करने पर कुछ दूरी पर उसके कपड़े और चप्पल मिले, जबकि नाले में उसका शव बरामद हुआ। ऑटो चालक की हत्या: शराब पीने के बाद दुष्कर्म का प्रयास, विरोध पर नाले में डुबोया सिर; खौफनाक तरीके से मार डाला

मृतक के भाई की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया था।

17 फरवरी 2026 को धौलपुर (राजस्थान) निवासी हुकम सिंह ने थाना सैंया में तहरीर दी थी कि उनका भाई विजयपाल 14 फरवरी को दो अज्ञात युवकों के साथ ऑटो से गया था, जिसके बाद वह लापता हो गया। अगले दिन सैंया- इरादतनगर मार्ग पुल के पास ऑटो लावारिस खड़ा मिला। कुछ दूरी पर विजयपाल के कपड़े-चप्पल पड़े मिलेए। नाले में उसका शव बरामद हुआ। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ ही जांच शुरू कर दी थी।

पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दबोचे हत्यारोपी 

पुलिस, एसओजी और सर्विलांस टीम ने मुखबिर की सूचना पर लाडूखेड़ा पेट्रोल पंप के पास से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि 14 फरवरी को उन्होंने 300 रुपये में ऑटो किराए पर लिया। रास्ते में शराब पी और चालक को भी पिलाई। रेलवे ओवरब्रिज के पास दोनों ने चालक के साथ गलत हरकत करने की कोशिश की। विरोध करने पर उसे सड़क से नीचे खाई की ओर ले गए। जबरन कपड़े उतारे। झगड़ा बढ़ने पर उसे नाले में धक्का दे दिया और पानी में डुबोकर मार डाला।

पुलिस ने सर्विलांस टीम को लगाया था

घटना के खुलासे के लिए थाना सैंया पुलिस, एसओजी और सर्विलांस टीम को लगाया गया। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए आरोपी विष्णु और अमित शुक्ला को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपितों ने बताया कि उन्होंने ऑटो किराये पर लिया था।

शराब पीने के बाद दुष्कर्म का किया था प्रयास

रास्ते में शराब पीने के बाद चालक के साथ कुकर्म का प्रयास किया। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की और जबरन कपड़े उतार दिए। बाद में उसे धक्का देकर नाले में गिरा दिया और पानी में दबाए रखा, जिससे उसकी मौत हो गई।

ये सामान हुआ बरामद

पुलिस ने आरोपियों के कब्ज़े से मृतक का एक काले बैग से मृतक के आधार कार्ड,ड्राइविंग लाइसेंस, फोटो, टेम्पो की आरसी और अन्य दस्तावेज बरामद किए गए।

jantaNow
Author: jantaNow

Poll

क्या आप हमारी खबरों से संतुष्ट हैं ?

Cricket Live

Rashifal

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स