Home » क्राइम » गाजियाबाद एनकाउंटर: महिला पुलिस ने अकेले मोर्चा संभालकर बदमाश को किया ढेर, घायल आरोपी गिड़गिड़ाया

गाजियाबाद एनकाउंटर: महिला पुलिस ने अकेले मोर्चा संभालकर बदमाश को किया ढेर, घायल आरोपी गिड़गिड़ाया

गाजियाबाद एनकाउंटर
Picture of jantaNow

jantaNow

क्राइम रिपोर्टर ,सचिन सिंह चौहान

गाजियाबाद एनकाउंटर। चौकी लोहियानगर क्षेत्र में देर रात महिला पुलिस और बदमाश के बीच हुई मुठभेड़ ने सबको चौंका दिया। पुलिस चेकिंग के दौरान स्कूटी सवार बदमाश जीतेन्द्र ने रुकने के बजाय पुलिस पर फायरिंग कर दी।

महिला पुलिसकर्मियों ने तुरंत जवाबी कार्रवाई की, जिसमें बदमाश घायल हो गया। हैरानी की बात यह रही कि इस पूरे ऑपरेशन में कोई पुरुष पुलिसकर्मी शामिल नहीं था।

गोली लगने के बाद जब आरोपी गिर पड़ा, तो महिला पुलिसकर्मियों ने उसे अपने कंधे पर उठाकर पुलिस वाहन तक पहुंचाया। गिरफ्तारी के बाद घायल बदमाश महिला पुलिस के सामने गिड़गिड़ाता नजर आया।

फिलहाल आरोपी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उसके खिलाफ कई संगीन धाराओं में मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

Poll

क्या आप हमारी खबरों से संतुष्ट हैं ?

Cricket Live

Rashifal

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स