Home » उत्तर प्रदेश » बागपत » गुरु गोविंद सिंह जैसी शख्सियतें सदियों में कभी कभार ही जन्म लेती हैं : संजय डीलर

गुरु गोविंद सिंह जैसी शख्सियतें सदियों में कभी कभार ही जन्म लेती हैं : संजय डीलर

Guru Gobind Singh
Picture of भूपेन्द्र सिंह कुशवाहा

भूपेन्द्र सिंह कुशवाहा

रिपोर्ट : बागपत, उत्तर प्रदेश। विवेक जैन।

Baghpat news : जिला पंचायत बागपत के सदस्य व प्रमुख समाजसेवी संजय डीलर ने बताया कि गुरु गोविंद सिंह एक महान देशभक्त थे। उन्होंने मुगलों के अन्याय, अत्याचार और पापों को खत्म करने और धर्म की रक्षा के लिए मुगलों से 16 बार युद्ध लड़े। औरंगजेब ने गुरु गोविंद सिंह के दो पुत्रों जोरावर सिंह और फतेह सिंह को दीवार में चिनवा दिया था, इसके बावजूद भी गुरु गोविंद सिंह धर्म के मार्ग से तनिक भी विचलित नहीं हुए।

Guru Gobind Singh



सिखों के दसवें और अंतिम गुरु, गुरु गोविंद सिंह जी को उनकी पुण्यतिथि पर जनपद भर में याद किया गया और श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर संजय डीलर ने बताया कि गुरु गोविंद सिंह एक महान योद्धा होने के साथ-साथ एक अच्छे कवि और लेखक भी थे और उन्हें संस्कृत, फारसी सहित अनेकों भाषाओं का ज्ञान था। वह बहुत ही सरल, सहज और भक्ति-भाव वाले व्यक्ति थे।



संजय डीलर ने बताया की अगर गुरु गोविंद सिंह को धोखे से ना मारा गया होता तो मुगल साम्राज्य पहले ही समाप्त हो गया होता। संजय डीलर ने कहा कि गुरु गोविंद सिंह जैसी महान शख्सियत सदियो में कभी कभार ही जन्म लेती है। उन्होंने लोगों से गुरु गोविंद सिंह जी के महान व्यक्तित्व और उनके जीवन से प्रेरणा लेने की बात कही।


भूपेन्द्र सिंह कुशवाहा
Author: भूपेन्द्र सिंह कुशवाहा

पेशे से पत्रकार , इलेक्ट्रॉनिक मीडिया, प्रिंट मीडिया एवं विभिन्न न्यूज़ पोर्टल का अनुभव, सभी चैनलों का अपना अपना एजेंडा लेकिन मेरी विचारधारा स्वतंत्र पत्रकार की "राष्ट्र हित सर्वप्रथम"

Leave a Comment

Poll

क्या आप हमारी खबरों से संतुष्ट हैं ?

Cricket Live

Rashifal

Leave a Comment

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स