Janta Now
तारागिरी युद्धपोत से नौसेना की बढ़ेगी ताकत : सौरभ गुप्ता
देश

तारागिरी युद्धपोत से नौसेना की बढ़ेगी ताकत : सौरभ गुप्ता

मुम्बई, महाराष्ट्र। विवेक जैन।

आत्मनिर्भर भारत मुहिम के तहत माझगांव डॉक शिप बिल्डर्स मुम्बई में नोसेना के, पी-17 ए तृतीय युद्धपोत तारागिरी का रविवार को जलावतरण हो गया। माझगांव डॉक शिप बिल्डर्स लिमिटेड मुंबई के जनरल मैनेजर सौरभ गुप्ता ने बताया कि एनडब्ल्यूडब्ल्यूए पश्चिमी क्षेत्र के वाइस एडमिरल ए वी सिंह की पत्नी चारू सिंह के द्वारा इस युद्धपोत का जलावतरण किया गया। यह 28 नॉट की रफ्तार और मिसाइल व तारपीडो से युक्त शानदार युद्धपोत है। इससे नौसेना की ताकत बढ़ेगी और पाकिस्तान व चीन जैसे देश डरा करेंगे। इस युद्धपोत का निर्माण इंटीग्रेटेड कंस्ट्रक्शन मेथेडेलॉजी से किया गया है।

तारागिरी युद्धपोत से नौसेना की बढ़ेगी ताकत : सौरभ गुप्ता

यानी शिप के हिस्सों का अलग-अलग जगहों पर निर्माण हुआ है, फिर उसे लाकर एक साथ इंटीग्रेट यानी जोड़ दिया गया है। बताया कि तारागिरी को बनाने की प्रक्रिया 10 सितंबर वर्ष 2020 को शुरू हुई थी। भारतीय नौसेना को यह अगस्त 2025 तक सौंपा जाएगा। इसका डिजाइन ब्यूरो ऑफ नेवल डिजाइन ने बनाया है। यह 149 मीटर लंबा और 58 प्वाइंट 5 फीट चौड़ा है। इसमें चार इंजन होंगे। दो गैस टरबाइन और दो डीजल के, जो इसे पानी में चलने की ताकत देंगे। तारागिरी का डिस्प्लेसमेंट 6670 टन है।

तारागिरी युद्धपोत से नौसेना की बढ़ेगी ताकत : सौरभ गुप्ता

यह अधिकतम 59 किलोमीटर प्रतिघंटा की गति से समुद्र की लहरों का सीना चीरते हुए जा सकता है। अगर यह 52 किमी प्रतिघंटा की गति से चलता है तो इसकी रेंज 4600 किलोमीटर है। अगर गति कम करके 33 किमी प्रतिघंटा रखता है तो यह 10 हजार 200 किमी तक जा सकता है। इस पर दो रिजिडि इन्फ्लेटेबल बोट्स तैनात हो सकती है। इस युद्धपोत पर 35 ऑफिसर्स को मिलाकर 150 लोग तैनात हो सकते हैं।

Related posts

अहसास चेरिटेबल ट्रस्ट ने किया बागपत के विपुल जैन को सम्मानित

jantanow

तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलटी कार में लगी आग, सात लोग गम्भीर रूप से घायल

jantanow

सावधान: हेलमेट पहनने के बावजूद कटेगा 2000 रुपए का चालान

jantanow

संत निरंकारी मंडल ने ब्लड उपलब्ध कराकर बचाई जान

रोटरी क्लब अग्रवाल मण्डी टटीरी ने मनाया हरियाली तीज महोत्सव

बागपत में फीस्ट डे ऑफ सेंट जोसेफ द वर्कर पर हुई विशेष प्रार्थना सभाएं

jantanow

1 comment

Tim January 20, 2023 at 12:23 am

coursework thesis coursework vs research masters jcq
coursework malpractice coursework writing uk

Reply

Leave a Comment