Home » उत्तर प्रदेश » बागपत » बागपत में धूमधाम के साथ मनाया गया पंड़ित जवाहरलाल नेहरू का जन्मदिन

बागपत में धूमधाम के साथ मनाया गया पंड़ित जवाहरलाल नेहरू का जन्मदिन

Picture of भूपेन्द्र सिंह कुशवाहा

भूपेन्द्र सिंह कुशवाहा

बागपत, उत्तर प्रदेश। विवेक जैन।

Baghpat News: जनपद बागपत में पंड़ित जवाहरलाल नेहरू का जन्मदिन बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाईयां खिलाकर पंड़ित जवाहरलाल नेहरू जी के जन्मदिन की खुशियों को साझा किया। कांग्रेस नेता एवं प्रसिद्ध समाजसेवी जाहिद कुरैशी ने बताया कि पंड़ित जवाहरलाल नेहरू आधुनिक भारत के निर्माता थे।

आधुनिक भारत के निर्माता थे पंड़ित जवाहरलाल नेहरू – जाहिद कुरैशी

बताया कि पंड़ित नेहरू एक सम्पन्न परिवार से थे और देशभक्ति उनमे कूट-कूट कर भरी हुई थी। कहा कि पंड़ित नेहरू ने अपनी स्कूली शिक्षा हैरो से और कॉलेज की शिक्षा ट्रिनिटी कॉलेज कैम्ब्रिज लंदन से पूरी की। इसके बाद उन्होंने लॉ की डिग्री कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय से पूरी की। कहा कि उस दौर में उन्होंने जो पढ़ाई की थी वे चाहते तो अपना जीवन ऐश और आराम से गुजार सकते थे, लेकिन वे अंग्रेजो द्वारा देशवासियों पर किये जा रहे अत्याचारों से दुखी थे।

उन्होंने पढ़ाई पूरी करने के बाद भारत आकर देश को आजाद कराने के लिए अंग्रेजो के विरूद्ध अनेको आंदोलनों में भाग लिया। बताया कि पंड़ित जवाहरलाल नेहरू जी की देशभक्ति की भावना, उनकी दूरदर्शिता, नेतृत्व क्षमता, उनके द्वारा देश की आजादी में दिए गए महत्वपूर्ण योगदान को देखते हुए उनको आजाद भारत का पहला प्रधानमंत्री चुना गया। कहा कि जिस समय वे देश के प्रधानमंत्री बने उस समय देश की स्थिति बहुत ही दयनीय थी।पंड़ित नेहरू अदमय साहस के व्यक्ति थे।

 

उन्होंने देश के आजाद होने के बाद विध्वंसक दौर में भी अनगिनत रचनात्मक कार्य किए। उनके कार्यकाल में देश की विभिन्न रियासतों को भारत में मिलाने का महत्वपूर्ण कार्य किया गया। कहा कि पंड़ित जवाहरलाल नेहरू जैसी महान शख्सियतें सदियों में कभी कभार ही जन्म लेती है। कहा कि वे ऊॅच-नीच, जात-पात, छोड़े-बड़े में भेदभाव नही करते थे। कहा कि वे सभी धर्मो का समान आदर करते थे। इस अवसर पर सोनू आढ़ती, नईम, रहीसू आदि उपस्थित थे।

भूपेन्द्र सिंह कुशवाहा
Author: भूपेन्द्र सिंह कुशवाहा

पेशे से पत्रकार , इलेक्ट्रॉनिक मीडिया, प्रिंट मीडिया एवं विभिन्न न्यूज़ पोर्टल का अनुभव, सभी चैनलों का अपना अपना एजेंडा लेकिन मेरी विचारधारा स्वतंत्र पत्रकार की "राष्ट्र हित सर्वप्रथम"

Leave a Comment

Poll

क्या आप हमारी खबरों से संतुष्ट हैं ?

Cricket Live

Rashifal

Leave a Comment

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स