Home » उत्तर प्रदेश » आगरा » प्यार में धोखा: 50 हजार रुपये के लिए ऐसी जगह किया 17 वर्षीय किशोरी का सौदा, जबरन देह व्यापार कराया जा रहा था

प्यार में धोखा: 50 हजार रुपये के लिए ऐसी जगह किया 17 वर्षीय किशोरी का सौदा, जबरन देह व्यापार कराया जा रहा था

Picture of jantaNow

jantaNow

रिर्पोट: सचिन सिंह चौहान

आगरा: प्राप्त जानकारी के मुताबिक आगरा के थाना ताजगंज के रेड लाइट एरिया बसई में राजस्थान की किशोरी को बंधक बनाकर देह व्यापार कराया जा रहा था। किशोरी का प्रेमी उसे दस दिन पहले यहां बेच गया था। एक एनजीओ की सूचना पर पुलिस व एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट ने छापा मारकर उसे मुक्त कराया। दो महिलाओं व तीन पुरुषों को पकड़ा गया था। अड्डा संचालिका भाग निकली। पुलिस किशोरी से पूछताछ कर रही है।

फ्रीडम फर्म एनजीओ ने पुलिस से संपर्क किया। बताया कि बसई स्थित अंडे वाली गली में नूतन के घर में देह व्यापार होता है। राजस्थान की एक किशोरी 10 दिन पहले यहां लाई गई है। उससे भी देह व्यापार कराया जा रहा है।

एसीपी सदर पीयूष कांत राय ने बताया कि सूचना पर ताजगंज पुलिस और एएचटीयू की संयुक्त टीम ने छापा मारा। किशोरी को मुक्त कराया। नूतन मौके से भाग गई। मौके से तीन पुरुष और दो महिलाओं को पकड़ा गया। उनसे पूछताछ की जा रही है। देह व्यापार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा लिखकर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। मुकदमा एएचटीयू थाने में लिखा जाएगा।

jantaNow
Author: jantaNow

Leave a Comment

Poll

क्या आप हमारी खबरों से संतुष्ट हैं ?

Cricket Live

Rashifal

Leave a Comment

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स