Janta Now
Baghpat News In Hindi -सच्चाई और ईमानदारी के पुरोधा थे लोकपाल गुप्ता
बागपत

बागपत : सच्चाई और ईमानदारी के पुरोधा थे लोकपाल गुप्ता

बागपत, उत्तर प्रदेश। विवेक जैन

बागपत : लोकपाल गुप्ता को एक कामयाब आडिट ऑफिसर के रूप में जाना जाता है। वह बागपत शुगर मिल में वर्ष 1980 से वर्ष 1986 तक सीनियर ऑडिटर के पद पर कार्यरत रहे। उन्होंने पूरी मेहनत, ईमानदारी व लगन के साथ कार्य किया और अपनी एक विशेष पहचान बनायी। वह सभी कार्यों में निपुण थे। वह मानवता को सभी धर्मो से ऊपर मानने वाले शख्स थे और सभी धर्मो के लोगों का आदर सम्मान किया करते थे।

Baghpat News In Hindi -सच्चाई और ईमानदारी के पुरोधा थे लोकपाल गुप्ता


यह भी पढ़ेpm kisan yojana 12th installment date 2022 | PM Kisan Yojna | 12वी किस्त को लेकर बड़ी खबर इस दिन खाते में आएंगे 2 हजार रुपए

वह एक सकारात्मक सोच वाले व्यक्ति थे और कभी भी विपरित परिस्थितियों से नही धबराते थे। उनका मानना था कि मनुष्य का एक ही धर्म है और वह है मानवता। हम इस दुनिया में इंसान बनकर आए है तो सिर्फ इसलिए कि हम मानव की सेवा कर सकें। बागपत शुगर मिल से जाने के बाद वह डिस्ट्रिक्ट ऑडिट ऑफिसर रामपुर के पद पर वर्ष 1990 तक रहे। आगरा से वर्ष 1992 में रीजनल ऑडिट अफसर के पद से रिटायर हो गए।

यह भी पढ़े ayushman bharat card apply online 2022

उन्होंने अपना आवास चंदौसी में बनाया और वहां स्टूडेंट्स को प्रोत्साहित करते रहे। उन्होंने अपने आवास में 8 से 10 स्टूडेंट्स को रहने की जगह उपलब्ध कराई तथा उनका उत्साहवर्धन करते रहे। वर्ष 2011 में उनका परलोक गमन हो गया। अब उनके पुत्र सौरभ गुप्ता उनके नक्शे कदम पर चलकर देश व समाज की सेवा में लगे हुए है। वह रक्षा मंत्रालय भारत सरकार की जहाज निर्माण कंपनी माझगांव डॉक बिल्डर्स लिमिटेड के महाप्रबंधक है, जो हम सबके लिए बहुत ही गौरव की बात है।

Related posts

रटौल नगर में तंवर स्वच्छ पर्यावरण संस्था ने किया वृक्षारोपण

उड़ान युवा मंडल की स्लोगन प्रतियोगिता में सैकड़ों युवाओं ने किया प्रतिभाग

jantanow

ज्ञान ज्योति स्कूल घिटोरा में जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में हुए रंगारंग कार्यक्रम

विवेक जैन ( बागपत )

गेटवे स्कूल में दीपावली महोत्सव पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों का हुआ सम्मान 

बागपत में हुआ भगवान पार्श्वनाथ व मॉं पद्मावती का भव्य जागरण

jantanow

रामरहीम इन्सा ने किया इंसानियत को गौरवान्वित

jantanow

Leave a Comment