Janta Now
शादी पहले उसकी दोस्ती बमरौली कटारा निवासी हरभजन राणा से थी। इस बीच मिलने के दौरान आरोपी ने अश्लील फोटो और वीडियो बना लिए थे
आगराउत्तर प्रदेशक्राइम

UP News: ब्यूटी पार्लर से सज संवरकर निकली विवाहिता, तभी आ पहुंचा पुराना आशिक…उड़ गए पीड़िता के होश

Agra news : मीडिया रिर्पोट के मुताबिक़ आगरा के बमरौली कटारा में बहन की शादी में शामिल होने आई विवाहिता को अगवा करने की कोशिश की गई। विरोध करने पर दुष्कर्म का प्रयास किया। पूर्व प्रेमी विवाहिता को ब्लैकमेल कर रहा था। पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ अपहरण, बंधक बनाने और आईटी एक्ट के तहत रिपोर्ट लिखी है।शादी पहले उसकी दोस्ती बमरौली कटारा निवासी हरभजन राणा से थी। इस बीच मिलने के दौरान आरोपी ने अश्लील फोटो और वीडियो बना लिए थे

बमरौली कटारा थाना क्षेत्र की निवासी महिला की ससुराल राजस्थान में है। पूछताज करने पर पीड़ित महिला ने पुलिस को बताया कि शादी पहले उसकी दोस्ती बमरौली कटारा निवासी हरभजन राणा से थी। इस बीच मिलने के दौरान आरोपी ने अश्लील फोटो और वीडियो बना लिए थे। इसके बाद ब्लैकमेल कर कईं बार उसके साथ दुष्कर्म किया। एक दिन परेशान होकर महिला ने घटना की जानकारी अपने परिजन को दी। इसके बाद परिजन ने फरवरी 2023 में उसकी शादी राजस्थान में कर दी।

आरोप है कि आरोपी हरभजन ने शादी के बाद भी पीछा नहीं छोड़ा। उसे ससुराल में भी बदनाम कर दिया। आरोपी ने उसकी अश्लील फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए। इस वजह से उसकी शादी टूट गई।। 19 फरवरी उसकी छोटी बहन की शादी थी। वह तैयार होने कछपुरा, डौकी स्थित एक ब्यूटी पार्लर में गई थी। तभी उसका पीछा करते हुए पीड़िता का पुराना आशिक हरभजन, रविंद्र राणा, उमेश राणा व रवि यादव वहां आ गए। रात 9 बजे जैसे ही वह ब्यूटी पार्लर से बाहर निकली।

तभी उन्होंने उसे रास्ते में रोककर अपहरण का प्रयास किया। इनमें से हरभजन ने उसके साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की। हंगामा होता देख आसपास के लोग पहुंच गए। इसके बाद आरोपी मौके से भाग गए। बहन की शादी की वजह से उस दिन वह चुप रही। पुलिस ने हरभजन, रविंद्र राणा, रवि यादव और उमेश राणा को मुकदमे में नामजद किया उमेश राणा ने लेखपाल पर लगाए थे आरोप पुलिस ने बताया कि लेखपाल भीमसेन के खिलाफ 20 दिसंबर 2023 को उमेश राणा और हरभजन ने तहसील में हंगामा किया था। उसके बाद उसके खिलाफ मुकदमा लिखाया था।

अपको बताते चले कि इस मामले में उमेश आरोपी है। वह हरभजन का रिश्तेदार बताया गया है। लेखपाल भीमसेन के खिलाफ दिसंबर 2023 में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम का मुकदमा लिखा गया था। बमरौली कटारा निवासी उमेश राणा ने दस लाख रुपये रिश्वत देने का आरोप लगाया था। इस मुकदमे की विवेचना अभी तक लंबित है।

Related posts

धूमधाम के साथ मनाया गया भूतपूर्व सैनिक समिति का होली मिलन समारोह 

jantanow

Baghpat News:हरित प्राण ट्रस्ट ने मनाई पर्यावरण अनुकूल दीपावली, लोगों को पौधे भेंट कर किया जागरूक…

Baghpat

रोटरी क्लब अग्रवाल मण्ड़ी टटीरी 26 मई को करेगा रक्तदान शिविर का आयोजन

SP जालौन रवि कुमार का हुआ तबादला, अब डॉ इराज राजा होंगे जालौन के नए पुलिस अधीक्षक…

jantanow

Jalaun news today :जालौन पुलिस ने ATM कार्ड की अदला – बदली करके धोखाधड़ी करने वाले साइबर गैंग का किया पर्दाफाश

jantanow

यूपी गॉट टैलेंट सीजन 14 में बागपत के विपुल जैन को किया सम्मानित

jantanow

Leave a Comment