बागपत, उत्तर प्रदेश। विवेक जैन।
बागपत – जनपद बागपत के प्राचीनतम और ऐतिहासिक मंदिरों में शुमार बागपत के श्रीकृष्ण बोध आश्रम पक्का घाट मंदिर में भगवान श्री कृष्ण की छठी का महोत्सव बड़े ही धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। भगवान श्री कृष्ण के छठी महोत्सव में दूर-दराज स्थानों से आये हजारों लोगों ने शिरकत की और भगवान की पूजा-अर्चना की। महिलाओं और पुरूषों ने कीर्तन के साथ-साथ भगवान के एक से बढ़कर एक भजन सुनाकर समस्त वातावरण भक्तिमय बना दिया। छठी की मुख्य पूजा श्री कृष्ण बोध आश्रम के प्रभारी संत श्री उद्धव स्वरूप ब्रहमचारी व पुजारी हीरालाल जी द्वारा सम्पन्न करायी गयी। भगवान को 56 भोग का प्रसाद लगाया गया।
छठी महोत्सव में आने वाले श्रद्धालुओं को आयोजनकर्ताओं द्वारा 56 भोग, कढ़ी-चावल, लड्डू, टॉफी, बिस्कुट आदि का प्रसाद वितरित किया गया। आने वाले श्रद्धालुओं ने बताया कि उन्होंने बागपत में पहली बार भगवान की छठी का इतना भव्य कार्यक्रम देखा है। उन्होंने छठी महोत्सव आयोजनकर्त्ताओं की जमकर प्रशंसा की। छठी महोत्सव को सफल बनाने में ललित माधव दास गोपाल, प्रकाश चौधरी, अमित चंदोरिया की टीम के सदस्यों ने महत्वपूर्ण भूमिका अदा की। इस अवसर पर रोहित गुप्ता, गगन गोड एडवोकेट, रवि दत्त शर्मा, प्रमोद त्यागी, ललित शर्मा, रमेश वर्मा, गौरव छोटू, मन्नू शर्मा, गोपाल वर्मा सहित हजारों की संख्या में श्रद्धालुगण उपस्थित थे।
- “छोटी सी उमर, बड़ा काम! शामली की विदुषी वशिष्ठ बनीं धरती मां की असली रखवाली, रेल अफसर को पौधा भेंट कर दिया पर्यावरण प्रेम का बड़ा मैसेज!”
- हरित क्रांति 2.0: बड़ौत से उठी ‘हरित प्राण ट्रस्ट’ की बेमिसाल मिसाल
- ज्ञानदीप पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया श्री हनुमान जी का जन्मोत्सव
- सेंट एंजेल्स में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया बैसाखी का पर्व

Author: jantaNow

1 thought on “भगवान श्री कृष्ण की छठी में पक्का घाट मंदिर बागपत में उमड़ा जन सैलाब”
Greetings from Ohio! I’m bored to death at work so I decided to check out your website on my iphone during lunch break. I really like the knowledge you provide here and can’t wait to take a look when I get home. I’m amazed at how quick your blog loaded on my mobile .. I’m not even using WIFI, just 3G .. Anyhow, excellent site!