Home » क्राइम » मणिपुर घटना को लेकर सपा महिला सभा ने निकाला कैंडल मार्च

मणिपुर घटना को लेकर सपा महिला सभा ने निकाला कैंडल मार्च

मणिपुर घटना को लेकर सपा महिला सभा ने निकाला कैंडल मार्च
Picture of jantaNow

jantaNow

बागपत। विवेक जैन।

मणिपुर(Manipur news viral video)  समाजवादी महिला सभा बागपत की जिलाध्यक्ष डा सीमा यादव के नेतृत्व में सपा महिला-पुरुष सगंठन पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने मणिपुर में महिलाओं के साथ की गई हैवानियत व लगभग तीन महीने से मणिपुर में चल रही हिंसा के विरोध स्वरूप बालैनी स्टैड से मुख्य बाजार में कैंडल मार्च निकाला। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष डा सीमा यादव ने कहा कि मणिपुर लगातार तीन महीने से सगंठित हिंसा से झुलस रहा है जो मणिपुर राज्य सरकार व केन्द्र सरकार की विफलता का प्रत्यक्ष प्रमाण है। मणिपुर में हिंसक भीड द्वारा दो महिलाओं को निर्वस्त्र कर घुमाना समाज व सरकार को शर्मसार करने वाली घटना है और इस प्रकरण में बरती गई लापरवाही सरकार की निष्क्रिय का प्रमाण है। समाजवादी महिला सभा बागपत की मांग है कि तत्काल प्रभाव से मणिपुर सरकार को बर्खास्त किया जाए।




कैंडल मार्च मे प्रमुख रुप से रजेन्द्र यादव,राहुल यादव, दौलतराम, कृष्णा यादव, सुनीता यादव, सलमान खान, मोनिक बाल्मीकि, शमीम, हेमा, खुश, अफसरी, खुशबु, अनीता कश्यप, रेश्मा, निशा, सुषमा सलमा, वकील, एकता समेत बडी संख्या में समाजवादी पार्टी के महिलाओं व पुरुषों ने भागीदारी की।



jantaNow
Author: jantaNow

Leave a Comment

Poll

क्या आप हमारी खबरों से संतुष्ट हैं ?

Cricket Live

Rashifal

Leave a Comment

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स