Home » उत्तर प्रदेश » बागपत » देश के गौरव व महान देशभक्त मास्टर सत्तार अहमद बसौद का हुआ इंतकाल

देश के गौरव व महान देशभक्त मास्टर सत्तार अहमद बसौद का हुआ इंतकाल

देश के गौरव व महान देशभक्त मास्टर सत्तार अहमद बसौद का हुआ इंतकाल
Picture of jantaNow

jantaNow

विवेक जैन, बागपत उत्तर प्रदेश।

बागपत: देश के अनमोल रत्नों में शुमार सुप्रसिद्ध समाजसेवी, मशहूर शायर, महान शिक्षक, समाज सुधारक, प्रखर देशभक्ति की भावना रखने वाले महान देशभक्त जनपद बागपत के बसौद गांव के निवासी मास्टर सत्तार अहमद के इंतकाल से जनपद बागपत में शौक की लहर दौड़ गयी। अस्पताल से जैसे ही मास्टर सत्तार अहमद का पार्थिव शरीर गांव पहुंचा, हजारों शुभचिंतको की भीड़ उनको श्रद्धांजली अर्पित करने के लिए उमड़ पड़ी। भले ही माहौल गमगीन जरूर था लेकिन गांव के लोगों की आंखों में अपने सपूत के द्वारा किये गये नेक कार्यो के लिए गर्व साफ झलक रहा था। बसौद गांव में हजारों लोगों की उपस्थित में उनके शरीर को सुपुर्द-ए-खाक किया गया और लोगों ने दुआ पढ़ी।

मास्टर सत्तार अहमद सही अर्थों में एक सच्चे देशभक्त थे वे जब तक रहे उन्होने राष्ट्र की एकता व अखंड़ता के लिए कार्य किया – विपुल जैन

इस अवसर पर उपस्थित महामहिम राष्ट्रपति जी व उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा सम्मानित वरिष्ठ पत्रकार विपुल जैन ने बताया कि आज देश ने अपना एक महान लाल खो दिया है। मास्टर सत्तार अहमद सही अर्थों में एक सच्चे देशभक्त थे। मास्टर सत्तार अहमद जब तक रहे उन्होने राष्ट्र की एकता व अखंड़ता के लिए कार्य किया। वे वीरता, साहस की प्रतिमूर्ति होने के साथ-साथ देशभक्ति की अलख जगाने वाले भारत के उन महान पुरुषों में एक थे जिन्होंने अपना सम्पूर्ण जीवन अपने देश की सेवा में समर्पित कर दिया। विपुल जैन ने बताया कि उनका पूरा जीवन त्याग, मेहनत और सच्चाई की मिसाल रहा। वे शान्तिप्रिय थे और सादा जीवन उच्च विचार में विश्वास रखते थे। उनकी हर सांस में हिन्दुस्तान बसा था। बताया कि मास्टर सत्तार अहमद जैसा महान व्यक्तित्व युगों-युगों में एक बार जन्म लेता है।

 

मास्टर सत्तार अहमद
मास्टर सत्तार अहमद हमें प्रदान की गयी सुखद स्मृतियों में हमेशा जीवित रहेंगे और हमेशा हमारे बीच बने रहेंगे – विपुल जैन

विपुल जैन ने कहा कि मैं उस महामानव को नमन करता हूॅ जिसने जीवन से ऊपर राष्ट्र को रखा, जिसकी हर सांस में हिंदुस्तान बसा था। मास्टर सत्तार अहमद भले ही सशरीर हमारे बीच ना हो लेकिन वे यादों, प्यार व उनके द्वारा किये गये अच्छे कार्यो के माध्यम से हमारे हृदय, हमारी प्रार्थनाओं और मास्टर जी के द्वारा प्रदान की गयी सुखद स्मृतियों में हमेशा जीवित रहेंगे और हमेशा हमारे बीच बने रहेंगे। उनका प्यार हमें जीवन भर मार्गदर्शन और सुरक्षा प्रदान करता रहेगा।

jantaNow
Author: jantaNow

Poll

क्या आप हमारी खबरों से संतुष्ट हैं ?

Cricket Live

Rashifal

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स