Janta Now
उत्तर प्रदेशजिलादेशबागपतराजनीतिराज्य

मोनिका यादव राष्ट्रीय लोकदल की बागपत जिला उपाध्यक्ष बनी

बागपत, उत्तर प्रदेश। विवेक जैन।

राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद जयंत चौधरी व उत्तर प्रदेश अध्यक्ष रामाशीष राय के परामर्श पर राष्ट्रीय लोकदल के बागपत जिला अध्यक्ष रामपाल धामा ने गोना सहवानपुर की रहने वाली प्रमुख समाज सेविका मोनिका दीपक यादव की संगठन के प्रति निष्ठा व सक्रियता को देखते हुए उन्हें राष्ट्रीय लोकदल की बागपत जिले की जिला उपाध्यक्ष के पद पर मनोनीत किया है।

साथ ही आशा व्यक्त की कि मोनिका यादव के राष्ट्रीय लोकदल की बागपत जिला उपाध्यक्ष बनने से पार्टी का संगठन और भी अधिक मजबूत होगा और पार्टी में नई जान आएगी।उधर, मोनिका यादव ने अपने जिला उपाध्यक्ष बनने के बाद कहा कि वह पार्टी की नीतियों व कार्यों को जन-जन तक पहुंचाकर संगठन को और भी मजबूत बनाएंगी। उनके राष्ट्रीय लोकदल का जिला उपाध्यक्ष बनाये जाने पर लोगों ने खुशी का इजहार किया और उन्हें बधाई दी।

Related posts

शनिवार के दिन करें यह कार्य प्रसन्न हो जाएंगे शनिदेव बदल देंगे तकरीर

jantanow

सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का हुआ भव्य समापन

jantanow

द कश्मीर फाइल्स के लिए सलमान खान ने अनुपम खेर को पर्सनली कॉल करके दी शुभकामनाये

jantanow

जैन समाज बागपत ने मनाया अजितनाथ भगवान का जन्म व तप कल्याणक महोत्सव

jantanow

बागपत के सांसद और विधायक ने किया किशोरी मार्किट का शुभारम्भ

ग्राम प्रधान सुखलाल के नेतृत्व में भरू में लगा निःशुल्क चिकित्सा शिविर

Leave a Comment