Janta Now
जिले में परम्परागत तरीके के साथ मनाया गया रक्षाबंधन का पर्व 
उत्तर प्रदेशजिलाधर्मबागपत

जिले में परम्परागत तरीके के साथ मनाया गया रक्षाबंधन का पर्व 

बागपत, उत्तर प्रदेश। विवेक जैन।

जिलेभर में गुरुवार को रक्षाबंधन का पर्व पारम्परिक रीति-रिवाजों के अनुसार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। बहनों ने भाईयों की कलाई पर राखी बांधी और उनका मुंह मीठा कराया। भाईयों ने भी नेक के तौर पर अपनी बहनों को पैसे व गिफ्ट आइटम दिये और उनकी रक्षा करने का संकल्प लिया। फूलों का तारों का सबका कहना है, एक हजारों में मेरी बहना है, सारी उम्र हमें संग जीना है। जी हां, भाई-बहन के अटूट प्यार का प्रतीक रक्षाबंधन के पर्व पर आईपीएस आंचल चौहान ने अपने भाई बलवान चौहान की कलाई पर राखी बांधी।




उन्हें रोली-चावल का तिलक किया और उनकी लम्बी आयु होने की कामना की। वही भाईयों ने भी बहनों को अपनी हैसियत के अनुसार पैसे दिये और उनकी रक्षा करने का वचन दिया। कुछ भाईयों ने अपनी बहनों को चॉकलेट व अन्य गिफ्ट आइटम भेंट किये। वही इस दिन को यादगार बनाने के लिए कुछ भाई ऐसे भी थे, जिन्होंने अपनी बहनों को मोबाइल देकर रक्षाबंधन का सेलीब्रेट किया।जिले में परम्परागत तरीके के साथ मनाया गया रक्षाबंधन का पर्व 

आईपीएस आंचल चौहान ने अपने भाई बलवान चौहान को राखी बांधी और उनका मुंह मीठा कराकर उनकी लंबी आयु होने की कामना की। राखियां खरीदने के लिए दुकानों पर बहनों की भीड़ लगी रही।



Related posts

मथुरा : 3 साल पहले बनी पानी की टंकी हुई धराशाही, दो महिलाओं की मौत,10 लोग जख्मी

National Youth Festival 2024 | राष्ट्रीय युवा महोत्सव 2024 में शामिल होंगे बागपत के दो होनहार युवा

Baghpat

Jalaun News: पंचायत राज ग्रामीण कर्मचारी संगठन का ब्लॉक मंत्री वरूण शुक्ला को बनाया गया

jantanow

जल्द होगी प्रधानाध्यापक राम जियावन वर्मा के खिलाफ कार्रवाई – बीएसए

jantanow

प्रजापिता ब्रहमाकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय ने लगायी माता की भव्य चौकी

टूंडला : मोहम्दाबाद का जमीन विवाद सुर्खियों में , सरकारी जमीन पर बन चुके हैं कई भवन

Leave a Comment