Janta Now
सांसद डॉ सत्यपाल सिंह ने की डॉ विभाष राजपूत के कार्यों की प्रशंसा
बागपत

सांसद डॉ सत्यपाल सिंह ने की डॉ विभाष राजपूत के कार्यों की प्रशंसा

बागपत, उत्तर प्रदेश। विवेक जैन

बागपत – सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत सीएचसी बागपत में निशुल्क स्वास्थ्य मेला लगाया गया। इसमें इलाज कराने के लिए मरीजों की काफी भीड़ उमड़ी। इस मौके पर बागपत के भाजपा सांसद डॉक्टर सत्यपाल सिंह मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित हुए और उन्होंने फीता काटकर स्वास्थ्य मेले का शुभारंभ किया। उन्होंने सभी स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली एवं उत्तर प्रदेश में प्रथम हेल्थ एटीएम मशीन देने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का भी आभार प्रकट किया।

सांसद डॉ सत्यपाल सिंह ने की डॉ विभाष राजपूत के कार्यों की प्रशंसा

यह भी पढ़े – सौरभ गुप्ता को किया महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने सम्मानित

इस दौरान भाजपा सांसद डॉक्टर सत्यपाल सिंह ने सीएचसी अधीक्षक डॉक्टर विभाष राजपूत के कार्यों की भूरी-भूरी प्रशंसा की और अन्य चिकित्सकों से भी उनके कार्यों से प्रेरणा लेने की बात कही। डॉक्टर विभाष राजपूत ने बताया कि स्वास्थ्य मेले में 217 मरीज देखे गए, जिसमें 43 मरीजों ने हेल्थ एटीएम की सुविधा का लाभ उठाया। इस मौके पर डॉक्टर यशवीर, फार्मेसिस्ट मनोज कुमार, सांसद प्रतिनिधि प्रदीप ठाकुर, भाजपा किसान मोर्चा देहात मंडल अध्यक्ष सुनील मेवला, जितेंद्र पहलवान पूर्व प्रमुख, अनुज त्यागी आदि मौजूद रहे।

 

Related posts

मनोरंजन से भरपूर होगी फिल्म जुगाड़ी फेरे – विपुल जैन

jantanow

ज्ञानदीप स्कूल में विजेता छात्र-छात्राओं को किया गया सम्मानित

jantanow

Baghpat News Today : प्रजापिता ब्रहमा बाबा की 54 वीं पुण्यतिथि पर बागपत में दी गयी श्रद्धांजलि

jantanow

सीडीएस पब्लिक स्कूल में बच्चों ने बनाई मनमोहक रंगोली

व्यय प्रेक्षक नितिन शिवराज के पाटिल ने किया लोकसभा निर्वाचन मीडिया सेल व कंट्रोल रूम का निरीक्षण

Baghpat

प्रमुख समाजसेवी रामधन शर्मा को पुण्यतिथि पर किया गया याद

jantanow

1 comment

Karma April 4, 2023 at 7:21 pm

I used tto bee abloe to fnd good ino froom your blog articles.

Feeel free too surf to my blpog post; kenyan girl twerk (Juana)

Reply

Leave a Comment