Home » उत्तर प्रदेश » बागपत » 19 नवम्बर से बड़ा गांव में गुरु मंदिर में प्रतिष्ठा महोत्सव धूमधाम के साथ मनाया जाएगा

19 नवम्बर से बड़ा गांव में गुरु मंदिर में प्रतिष्ठा महोत्सव धूमधाम के साथ मनाया जाएगा

19 नवम्बर से बड़ा गांव में गुरु मंदिर में प्रतिष्ठा महोत्सव धूमधाम के साथ मनाया जाएगा
Picture of jantaNow

jantaNow

बागपत, उत्तर प्रदेश। विवेक जैन

बागपत : त्रिलोक तीर्थ धाम बड़ागांव के मैनेजर त्रिलोक चंद जैन ने बताया कि इस मौके पर बागपत के भाजपा सांसद डॉक्टर सत्यपाल सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होंगे, जबकि जिलाधिकारी बागपत डॉक्टर राजकमल यादव, पुलिस अधीक्षक बागपत नीरज कुमार जादोन, उप जिलाधिकारी खेकड़ा अपूर्वा यादव व डीएसपी खेकड़ा विजय चौधरी विशिष्ट अतिथि के रुप में शिरकत करेंगे।




19 नवम्बर से बड़ा गांव में गुरु मंदिर में प्रतिष्ठा महोत्सव धूमधाम के साथ मनाया जाएगा

बताया कि 19 नवंबर को सुबह 7 बजे देव आज्ञा, गुरु आज्ञा, सुबह 8 बजे तीर्थ मंडल पूजन, घट यात्रा, ध्वजारोहण, सुबह 9 बजे मंदिर शुद्धि, मंडल शुद्धि, दोपहर 1 बजे याग मंडल विधान तथा शाम को साढ़े सात बजे आरती, शास्त्र सभा व सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। उसके बाद 20 नवंबर को सुबह 8 बजे आचार्य संस्कार, सुबह साढ़े नो बजे कलशारोहण व मंदिर उद्घाटन, सुबह 10 बजे अचार्य श्री पूजन व आरती तथा दोपहर 12 बजे आचार्य श्री जन्म जयंती एवं स्वागत समारोह व साधु संतों के प्रवचन होंगे। उन्होंने इस मौके पर अधिक से अधिक लोगों से पहुंचने का आह्वान किया।



 

Leave a Comment

Poll

क्या आप हमारी खबरों से संतुष्ट हैं ?

Cricket Live

Rashifal

Leave a Comment

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स