Janta Now
2023 में होगा भगवान परशुराम के सबसे विशाल मन्दिर का प्राण प्रतिष्ठा-महोत्सव
धर्मबागपत

2023 में होगा भगवान परशुराम के सबसे विशाल मन्दिर का प्राण प्रतिष्ठा-महोत्सव

बागपत, उत्तर प्रदेश। विवेक जैन।

बागपत के विश्व प्रसिद्ध प्राचीन सिद्धपीठ भगवान परशुराम धाम में भगवान परशुराम के सबसे विशाल मंदिर का निर्माण कार्य प्रारम्भ हो चुका है और 2023 में इस मन्दिर में भगवान परशुराम सहित विभिन्न भगवानों और देवी-देवताओं की प्रतिमाओं की प्राण-प्रतिष्ठा की जायेगी।





परशुराम धाम समिति की और से निर्माणाधीन मंदिर में निर्विघन कार्य सम्पन्न हेतु एवं सर्व सुख-शांति के लिए एक विशाल दिव्य यज्ञ का आयोजन किया गया। दिव्य यज्ञ इंद्रप्रस्थ पीठाधीश्वर जगतगुरू शंकराचार्य श्री कृष्णस्वरूप जी महाराज के पावन सानिध्य में सम्पन्न हुआ। यज्ञ में बागपत के विश्व प्रसिद्ध तीनों सिद्धपीठों से भगवान परशुराम धाम के पीठाधीश्वर महामंड़लेश्वर श्री सूरज मुनि जी महाराज, उनके शिष्य व प्रसिद्ध संत देव मुनि जी महाराज, प्राचीन पुरा महादेव मंदिर के मुख्य पुजारी जयभगवान शास्त्री व प्राचीन ब्रहमऋषि वाल्मीकि आश्रम लवकुश जन्म स्थली के संचालक श्री श्री 1008 स्वामी डाक्टर महामण्डलेश्वर अनन्ततेश्वर गिरी जी महाराज की गौरवमयी उपस्थिति रही। यज्ञ के उपरान्त आयोजित कार्यक्रम में मंदिर निर्माण में सहयोग करने वाले समस्त सहयोगियों का आभार व्यक्त किया गया।




कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पश्चिम उत्तर प्रदेश व उत्तराखण्ड़ के क्षेत्र प्रचार प्रमुख पदम जी ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। दिव्य यज्ञ में आहुति देने वालो में आरएसएस के सह प्रान्त प्रचारक विनोद, विभाग प्रचारक रमाशंकर, जिला प्रचारक अरूण, कैलाश मुनि, भाजपा जिलाध्यक्ष सूरजपाल सिंह, प्रमुख समाजसेवी अनिल शर्मा उर्फ गोल्ड़ी, गौरव पहलवान पुत्र मदन पहलवान, धार्मिक और सामाजिक क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने वाले प्रसिद्ध समाजसेवी प्रदीप गुर्जर बली, समाजसेवी राजीव गुप्ता श्री कृष्णा गैस सर्विस बागपत, भाजपा नेता महेश आर्य, नीरज शर्मा बालैनी, समाजसेवी प्रमोद गोस्वामी, उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा सम्मानित वरिष्ठ पत्रकार विपुल जैन, विजय शर्मा सहित उत्तर भारत के विभिन्न राज्यों से आये राजनैतिक, धार्मिक, शैक्षिक, सामाजिक आदि क्षेत्रों से जुड़े हजारों लोग उपस्थित थे।



Related posts

देश के सबसे प्रभावशाली 100 पत्रकारों में शुमार हुए बागपत के विपुल जैन

आऊत बाबा मन्दिर में हुआ जागरण, हवन, कीर्तन और भंडारे का आयोजन

jantanow

फूड़ पॉइजनिंग आपदा में फैजपुर निनाना पीएचसी ने निभायी महत्वपूर्ण भूमिका

jantanow

तनु धामा ने आयोजित किया वन डे प्रोफेशनल मेकअप एण्ड़ हेयर सेमिनार

jantanow

भागवत कथा में भगवान श्रीकृष्ण की बाललीलाओं के सुनाये प्रसंग

jantanow

Gyanvapi Masjid : अखिलेश ने कहा बीजेपी कुछ भी कर सकती है

jantanow

Leave a Comment