Home » उत्तर प्रदेश » आगरा » यूपी: अलमारी का ताला ठीक करने आए चाबी बनाने वाले , लॉकर खोलकर ले गए 40 लाख के गहने…

यूपी: अलमारी का ताला ठीक करने आए चाबी बनाने वाले , लॉकर खोलकर ले गए 40 लाख के गहने…

Picture of भूपेन्द्र सिंह कुशवाहा

भूपेन्द्र सिंह कुशवाहा

क्राइम रिपोर्टर, सचिन सिंह चौहान

आगरा के वेस्ट अर्जुन नगर मे सोनू भदौरिया रहते है। उनकी राजीव सिनेमा के पास भदावर डेरी है, उनकी बहन नितिन शादी के बाद घर पर आई हुई थी उनकी बहन शादी फ़रवरी मे हुई थी, अलमारी मे ज्वेलरी रखी हुई थी ।

दिनांक 8/4/2024 को अलमारी की चाबी नहीं मिल रही थी उसी दिन नितिन अपने भाई सोनू के बच्चो को ट्यूशन के लिए छोड़ने गयी थी ,बच्चो को छोड़कर लौट रही थी तभी उसे रास्ते मे ताले – चाबी बनाने वाला मिल गया। इसलिए वह ताले – चाबी वाले को घर पर बुलाकर ले आई उन्होंने अलमारी का लॉक खोल दिया और कहा की अब इस लॉक को डो घंटे बाद खोलना। यह बोलकर ताला – चाबी बनाने आये दोनों युवक चले गए। 

युवकों द्वारा बताएं गए 2 घंटे बाद में लॉक खोला गया तो कपड़े बिखरे पड़े थे। गहनों के डिब्बे गायब थे। जिनमें 1 हीरे की अंगूठी, सोने की 16 अंगूठी, 6 चूड़ी, गले का कुंडल सहित, सोने की 3 चेन पेंडल सहित, 1 मंगलसूत्र पेंडल सहित, 3 जोड़ी कानों के कुंडल, करीब 500 ग्राम की चांदी की पायल थी। गहनों की अनुमानित कीमत करीब 40 लाख रुपये है। सीसीटीवी मे साइकिल पर आये ताला – चाबी बनाने वाले दिखाई दे रहे है। पुलिस CCTV फुटेज और शिकयत के आधार पर जांच मे जुटी हुई है।

भूपेन्द्र सिंह कुशवाहा
Author: भूपेन्द्र सिंह कुशवाहा

पेशे से पत्रकार , इलेक्ट्रॉनिक मीडिया, प्रिंट मीडिया एवं विभिन्न न्यूज़ पोर्टल का अनुभव, सभी चैनलों का अपना अपना एजेंडा लेकिन मेरी विचारधारा स्वतंत्र पत्रकार की "राष्ट्र हित सर्वप्रथम"

Leave a Comment

Poll

क्या आप हमारी खबरों से संतुष्ट हैं ?

Cricket Live

Rashifal

Leave a Comment

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स