Home » धर्म » बागपत नगर में 25 अप्रैल को होगा श्रीश्याम जी के तीसरे विशाल संकीर्तन का भव्य आयोजन

बागपत नगर में 25 अप्रैल को होगा श्रीश्याम जी के तीसरे विशाल संकीर्तन का भव्य आयोजन

बागपत नगर में 25 अप्रैल को होगा श्रीश्याम जी के तीसरे विशाल संकीर्तन का भव्य आयोजन
Picture of jantaNow

jantaNow

बागपत, उत्तर प्रदेश। विवेक जैन।

बागपत नगर के सम्राट पृथ्वीराज चौहान डिग्री कॉलेज में 25 अप्रैल 2025 को सोनीपत धाम के प्रधान राकेश मित्तल के सानिध्य में श्री श्याम जी के तीसरे विशाल संकीर्तन महोत्सव का भव्य आयोजन किया जायेगा। संकीर्तन के निवेदक श्री खाटूश्याम हरि कीर्तन मण्ड़ल बागपत की और से प्रकाश चौधरी ने बताया कि 24 अप्रैल को सुबह 8 बजे से ठाकुर द्वारा मन्दिर बागपत से भव्य निशान यात्रा निकाली जायेगी जो शहर के विभिन्न मार्गो से होती हुई उत्सव स्थल पर पहुॅचेगी।

श्री श्यामसंकीर्तन में श्री श्याम का भव्य दरबार, छप्पन भोग, अखण्ड़ ज्योति, इत्र व पुष्प वर्षा व श्याम रसोई मुख्य आर्कषण का केन्द्र होगी। श्री श्याम संकीर्तन में बॉलीबुड़ सिंगर व सारेगामापा विनर मुम्बई सुमित सैनी, श्री अयोध्या धाम की बंकू सिस्टर्स, पंजाब के तेजी ब्रदर्स, अश्विनी यादव व शिवम इन्टरनेशनल म्यूजिकल ग्रुप दिल्ली द्वारा एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां दी जायेंगी।

प्रसिद्ध मंच संचालक मास्टर श्री भगवान दीक्षित द्वारा मंच का संचालन किया जायेगा। विभिन्न टीवी चैनलो व सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म पर संकीर्तन का लाईव प्रसारण किया जायेगा। खाटूश्याम हरि कीर्तन मण्ड़ल बागपत ने श्रद्धालुओं से संकीर्तन में अधिक से अधिक संख्या में पहुॅचने और धर्मलाभ लेने का आहवान किया।

jantaNow
Author: jantaNow

Poll

क्या आप हमारी खबरों से संतुष्ट हैं ?

Cricket Live

Rashifal

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स