Home » उत्तर प्रदेश » बागपत » अमीनगर सराय में हुआ मानव सेवा आश्रम का भव्य शुभारंभ

अमीनगर सराय में हुआ मानव सेवा आश्रम का भव्य शुभारंभ

मानव सेवा आश्रम
Picture of jantaNow

jantaNow

बागपत, उत्तर प्रदेश। विवेक जैन।

अमीनगर सराय कस्बे के हिसावदा रोड पर स्थित जीव दया संस्थान बकराशाला परिसर में रविवार को मानव सेवा आश्रम का भव्य शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में उत्तर भारत की जानी-मानी हस्तियों व जैन धर्म के हजारों अनुयायियों ने शिरकत की। इस दौरान मुख्य अतिथि के रुप में बोलते हुए उत्तर प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री रहे पंडित सुनील भराला ने कहा कि इस पुनीत कार्य से पूरे संसार में भगवान महावीर के जीव दया के संदेश का व्यापक प्रचार-प्रसार होगा।

जैन धर्म गौ माता ही नहीं अपितु प्राणी मात्र के कल्याण के लिए समर्पित है। इससे पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष सुनीता मलिक एवं दीपक जैन दिल्ली वालों ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन किया। समारोह अध्यक्ष विनय जैन दिल्ली ने जीव दया संस्थान कार्यकारिणी की मुक्त कंठ से प्रशंसा की। इस दौरान संस्थान के महामंत्री मनोज जैन योजना विहार दिल्ली ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की और बकराशाला में सेवा करने वाले सभी दानवीरों का आभार व्यक्त किया। संस्थान के अध्यक्ष मनोज जैन ने अपनी कार्यकारिणी के साथ सभी अतिथियों का शॉल ओढ़ाकर व माला पहनाकर सम्मान किया।

इससे पूर्व नरेंद्र जैन शरद बिहार ने ध्वजारोहण किया। कार्यक्रम के संयोजक अभिषेक जैन सर्राफ एवं सहसंयोजक ऋषभ जैन के निर्देशन में सभी अतिथियों को बैंड बाजा के साथ मंच स्थल तक लाया गया। इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष अनिल मलिक, समाजसेवी ईश्वर दयाल अग्रवाल व महिला मंडल दिल्ली आदि ने अपने-अपने दान की घोषणा की।

मानव सेवा आश्रमकार्यक्रम में सागर मध्य प्रदेश से पधारी संगीतकार अहिंसा जैन एवं दमोह से पधारे कवि सजल जैन ने मर्म स्पर्शी रचनाएं प्रस्तुत कर समा बांध दिया। सभी के लिए भोजन व्यवस्था राकेश बिंदल दिल्ली की ओर से की गई थी। संस्थान के अध्यक्ष सत्य भूषण जैन और संरक्षक विनय जैन महामंत्री मनोज जैन तथा प्रचार मंत्री सौरभ जैन आदि ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सराहनीय योगदान दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता एम एल एम फाउंडेशन के विनय जैन तथा संचालन इनकम टैक्स कमिश्नर कमल जैन तथा दिनेश जैन ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर इंटरनेशनल अवार्डी, महामहिम राष्ट्रपति एवं उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा सम्मानित वरिष्ठ पत्रकार विपुल जैन सहित हजारों लोग उपस्थित थे।

jantaNow
Author: jantaNow

Poll

क्या आप हमारी खबरों से संतुष्ट हैं ?

Cricket Live

Rashifal

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स