Home » उत्तर प्रदेश » आगरा » Accident News : तेज रफ्तार डंपर का कहर: ऑटो को राैंदा… चालक की माैके पर ही माैत, कार सवार भी हुआ घायल

Accident News : तेज रफ्तार डंपर का कहर: ऑटो को राैंदा… चालक की माैके पर ही माैत, कार सवार भी हुआ घायल

Accident News : तेज रफ्तार डंपर का कहर: ऑटो को राैंदा... चालक की माैके पर ही माैत, कार सवार भी हुआ घायल
Picture of jantaNow

jantaNow

क्राइम रिपोर्टर, सचिन सिंह चौहान | आगरा 

Accident News : आगरा के खंदौली थाना क्षेत्र के मुड़ी रोड पर शनिवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। खंदौली से मुड़ी रोड की तरफ जा रहे तेज रफ्तार डंपर ने सामने से आ रहे ऑटो और एक कार को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में ऑटो चालक की माैत हो गई, जबकि कार सवार चोटिल हो गया। गनीमत रही ऑटो में कोई सवारी नहीं थी। ऑटो में सवारियां होतीं, तो हादसा भयानक हो सकता था। Accident News : तेज रफ्तार डंपर का कहर: ऑटो को राैंदा... चालक की माैके पर ही माैत, कार सवार भी हुआ घायल

हादसा सुबह नाै बजे करीब हुआ। पुलिस के अनुसार खंदौली निवासी 40 वर्षीय मौसिम ऑटो चालक था। वह सवारियों को उतारने के बाद वापस खंदौली लौट रहा था। मुड़ी रोड पर सामने से तेज रफ्तार में आ रहे डंपर ने उसके ऑटो और एक कार को जोरदार टक्कर मार दी। मौसिम की माैके पर ही माैत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ऑटो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

Accident News

सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने माैसिम के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई हैं। शव को कब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज गया। वहीं हादसे के बाद डंपर लेकर भाग रहे चालक को पुलिस ने पीछा कर पकड़ लिया। थाना प्रभारी खंदाैली ने बताया हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में डंपर की तेज रफ्तार और लापरवाही का मामला संज्ञान में आया है।

jantaNow
Author: jantaNow

1 thought on “Accident News : तेज रफ्तार डंपर का कहर: ऑटो को राैंदा… चालक की माैके पर ही माैत, कार सवार भी हुआ घायल”

Comments are closed.

Poll

क्या आप हमारी खबरों से संतुष्ट हैं ?

Cricket Live

Rashifal

1 thought on “Accident News : तेज रफ्तार डंपर का कहर: ऑटो को राैंदा… चालक की माैके पर ही माैत, कार सवार भी हुआ घायल”

Comments are closed.

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स