Home » उत्तर प्रदेश » आगरा » Agra News: शाह मार्केट में दिनदहाड़े फायरिंग दो आरोपी दबोचे एक फरार…

Agra News: शाह मार्केट में दिनदहाड़े फायरिंग दो आरोपी दबोचे एक फरार…

Agra News
Picture of भूपेन्द्र सिंह कुशवाहा

भूपेन्द्र सिंह कुशवाहा

क्राइम रिपोर्टर, सचिन सिंह चौहान 

Agra News। शहर के व्यस्त और भीड़भाड़ वाले शाह मार्केट में बुधवार दोपहर खड़ी बाइकें टकराने से शुरू हुआ मामूली विवाद अचानक खूनी झड़प में बदल गया। तीन युवकों के एक समूह ने पहले दुकानदारों से मारपीट की और फिर उनमें से एक युवक ने कमर से तमंचा निकालकर फायरिंग कर दी। भीड़भाड़ वाले बाजार में हुई इस घटना से भगदड़ मच गई। Agra News

गनीमत रही कि गोली मोबाइल दुकान के कर्मचारी की कनपटी को छूते हुए निकल गई और सामने की दुकान के शीशे में जा धँसी। घटना के बाद बाजार में दुकानदारों ने तेजी से शटर गिराने शुरू कर दिए और लोगों में दहशत फैल गई। पुलिस ने घटनास्थल से एक खोखा कारतूस बरामद किया है। भीड़भाड़ वाले बाजार में गोली चलने की सूचना पर पुलिस के आला अधिकारी भी माैके पर पहुंच गए। डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास, अपर पुलिस उपायुक्त नगर आदित्य एवं सहायक पुलिस आयुक्त हरीपर्वत महाडिक अक्षय संजय ने घटनास्थल का निरीक्षण किया गया। घटना में कोई व्यक्ति घायल नहीं हुआ है।

दुकानदार आशीष गुप्ता के अनुसार, बाइक खड़ी करते समय दो बाइकें आपस में टकरा गई थीं। इस पर एक दुकान कर्मचारी ने आपत्ति जताई तो तीनों युवक विवाद पर उतर आए और दुकानदारों के साथ मारपीट करने लगे। इसी बीच एक युवक ने तमंचा निकालकर फायर कर दिया।Agra News

चश्मदीदों ने बताया कि एक युवक के पास दो पिस्टल, जबकि दूसरे के पास तमंचा था। तीनों युवक दो बाइकों एक प्लेटिना और एक स्प्लेंडर से आए थे।

घटना के दौरान बाजार की भीड़ ने साहस दिखाते हुए दो युवकों को पकड़ लिया, जबकि तीसरा आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और गिरफ्तार किए गए दोनों युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो चुकी है, जिसके आधार पर पुलिस फरार आरोपी की तलाश कर रही है।

Agra के स्थानीय व्यापारी नेताओं ने बाजार में बढ़ते अपराधों पर कड़ी नाराजगी जताई और पुलिस की गश्त व्यवस्था पर सवाल उठाए। उनका कहना है कि दिनदहाड़े हथियार लहराकर फायरिंग से साफ होता है कि अपराधियों में पुलिस का भय खत्म होता जा रहा है।

भूपेन्द्र सिंह कुशवाहा
Author: भूपेन्द्र सिंह कुशवाहा

पेशे से पत्रकार , इलेक्ट्रॉनिक मीडिया, प्रिंट मीडिया एवं विभिन्न न्यूज़ पोर्टल का अनुभव, सभी चैनलों का अपना अपना एजेंडा लेकिन मेरी विचारधारा स्वतंत्र पत्रकार की "राष्ट्र हित सर्वप्रथम"

Poll

क्या आप हमारी खबरों से संतुष्ट हैं ?

Cricket Live

Rashifal

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स