Home » उत्तर प्रदेश » आगरा » Agra : अधिवक्ता शुभम झा और उनके साथीयों की सतर्कता से टली बड़ी अनहोनी, रेलवे लाइन पर जा रही महिला को बचाया

Agra : अधिवक्ता शुभम झा और उनके साथीयों की सतर्कता से टली बड़ी अनहोनी, रेलवे लाइन पर जा रही महिला को बचाया

शुभम झा
Picture of jantaNow

jantaNow

क्राइम रिपोर्टर ,सचिन सिंह चौहान ,आगरा 

आगरा, (Agra)17 फरवरी। पारिवारिक विवाद के बीच एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। मदिया कटरा क्षेत्र में पति-पत्नी के बीच हुए तीखे विवाद के बाद महिला आत्महत्या के इरादे से रेलवे लाइन की ओर बढ़ गई, लेकिन मौके पर मौजूद अधिवक्ताओं की सजगता से उसकी जान बच गई।

शुभम झा

प्राप्त जानकारी के अनुसार, दीवानी न्यायालय जा रहे अधिवक्ता शुभम झा, विकास पचौरी और चंदन मदिया कटरा से गुजर रहे थे। जाम में फंसी कार से उन्होंने देखा कि एक दंपति के बीच सड़क पर ही विवाद चल रहा है। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और महिला गुस्से व मानसिक तनाव में रेलवे लाइन की ओर बढ़ने लगी।

स्थिति की गंभीरता को भांपते हुए अधिवक्ता शुभम झा तुरंत मौके पर पहुंचे और महिला को समझाकर आत्मघाती कदम उठाने से रोक लिया। समय रहते की गई इस पहल से एक बड़ा हादसा टल गया और एक परिवार टूटने से बच गया।

बातचीत में महिला ने बताया कि उसका पति आए दिन शराब के नशे में मारपीट करता है, जिससे वह मानसिक रूप से परेशान थी। अधिवक्ताओं ने पति को भी समझाया और दंपति को शांतिपूर्वक विवाद सुलझाने की सलाह दी।

सामाजिक संदेश

यह घटना न केवल सतर्क नागरिकता का उदाहरण है, बल्कि यह भी दर्शाती है कि पारिवारिक विवादों को समय रहते संवाद और परामर्श के माध्यम से सुलझाना कितना आवश्यक है। घरेलू हिंसा और मानसिक तनाव जैसे मुद्दों पर समाज और प्रशासन दोनों को संवेदनशील रुख अपनाने की जरूरत है।

jantaNow
Author: jantaNow

Poll

क्या आप हमारी खबरों से संतुष्ट हैं ?

Cricket Live

Rashifal

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स