Home » उत्तर प्रदेश » मेरठ » World Environment Day : एपीजे अब्दुल कलाम साइंस क्लब विज्ञान ऑर पर्यावरण की शिक्षा के लिए बच्चों को कर रहा जागरूक

World Environment Day : एपीजे अब्दुल कलाम साइंस क्लब विज्ञान ऑर पर्यावरण की शिक्षा के लिए बच्चों को कर रहा जागरूक

Picture of jantaNow

jantaNow

मेरठ |  डॉ वैभव अवस्थी 

World Environment Day : 5 जून को प्रत्येक वर्ष विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है। जिसका उद्देश्य पर्यावरण को लेकर लोगों को जागरूक करना होता है। इसको लेकर इस दिन पर्यावरण जागरूकता से संबंधित कई सारे कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। इस वर्ष विश्व पर्यावरण दिवस की थीम बीट प्लास्टिक पॉल्यूशन है। जिसका उद्देश्य प्लास्टिक से उत्पन्न हो रही समस्याओं के प्रति लोगों को जागरूक करना है।




विश्व भर में कई सारी संस्थाएं पर्यावरणीय मुद्दों को लेकर समाज में जागरूकता फैलाने का कार्य कर रही हैं ऐसी ही भारतवर्ष की एक संस्था जिसका नाम एपीजे अब्दुल कलाम साइंस क्लब (APJ Abdul Kalam Science Club) है जो विपनेट विज्ञान प्रसार भारत सरकार के अंतर्गत कार्य करती है। यह संस्था बच्चों में विज्ञान एवं पर्यावरण विषय की जागरूकता के लिए कई सारी गतिविधियों का आयोजन कर रही है। इन गतिविधियों के द्वारा बच्चे पर्यावरण के बारे में बहुत अच्छे से जानकारी प्राप्त कर रहे हैं।



क्लब के कोऑर्डिनेटर डॉ वैभव अवस्थी (Dr. Vaibhav Awasthi) का मानना है कि बच्चे किसी भी देश की नींव होते हैं अगर नींव को मजबूत कर दिया जाए तो देश भी निश्चित रूप से मजबूत हो जाएगा। इसी वाक्य को चरितार्थ करने के लिए वह समय-समय पर इस क्लब के माध्यम से बच्चों के लिए विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन करते रहते हैं। क्लब के द्वारा गतिविधियों का आयोजन क्लब की मैनेजिंग कमेटी के दिशा निर्देशन में होता है जिसमें शालिनी त्रिपाठी भारत विभूषण प्राप्त डॉ गौरव अवस्थी पंकज शर्मा डॉ अशोक कुमार अनुभव अवस्थी पंडित दिनेश तिवारी आदि का सहयोग विशेष रूप से प्राप्त होता है। पर्यावरणीय कार्यों की जागरूकता के लिए क्लब के अंबेसडर के रूप में वर्ल्ड रिकॉर्ड एवं ऑनरेरी डॉक्टरेट होल्डर दिव्यांशी एवं अमय जो कि बहुत ही कम उम्र के बच्चे हैं लोगों को जागरूक करने को लेकर अपना विशेष कार्य कर रहे हैं।



डॉ वैभव अवस्थी

एपीजे अब्दुल कलाम साइंस क्लब के द्वारा समय-समय पर बच्चों के लिए बीजों के वितरण का कार्य किया जाता है बच्चे इन बीजों को लगाकर अपने घर में या आसपास पौधे उगाते हैं और उसकी सेवा करते हैं। बच्चों को उनके विशेष कार्य के लिए विभिन्न सम्मान भी क्लब के द्वारा प्रदान किए जाते हैं। इन सम्मानों में बेस्ट स्टूडेंट अवार्ड मोस्ट इन्नोवेटिव स्टूडेंट अवार्ड एनवायरनमेंट हीरो अवॉर्ड आदि प्रदान किए जाते हैं। क्लब के द्वारा अब तक बहुत सारे पौधों का रोपण भी विभिन्न स्थानों पर किया जा चुका है। जिनकी देखरेख का जिम्मा बच्चे लेते हैं और समाज के लिए एक प्रेरणा का स्रोत बन जाते हैं।




एपीजे अब्दुल कलाम साइंस क्लब की गतिविधियां ऑनलाइन रुप से भी आयोजित की जाती हैं जिसके द्वारा देश का कोई भी बच्चा इसमें प्रतिभाग कर सकता है और विज्ञान एवं पर्यावरण से संबंधित अपनी विशेषता को प्रदर्शित कर सकता है। सोशल मीडिया के माध्यम से एपीजे अब्दुल कलाम साइंस क्लब के फेसबुक पेज से जुड़ कर बच्चे विभिन्न गतिविधियों में भाग ले सकते हैं। इस पर्यावरण दिवस पर एपीजे अब्दुल कलाम साइंस क्लब राष्ट्रीय स्तर पर एनवायरमेंटल ड्राइंग ओलंपियाड का आयोजन कर रहा है। जिसमें कई सारे बच्चे प्रतिभाग कर पर्यावरण जागरूकता से संबंधित अपने कार्य क्लब तक भेज रहे हैं। इन बच्चों को उनके विशेष जागरूकता कार्यों के लिए क्लब के द्वारा सम्मानित भी किया जाएगा।




एपीजे अब्दुल कलाम साइंस क्लब विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष में सभी से आग्रह करता है कि ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाएं एवं प्लास्टिक का प्रयोग कम से कम करें क्योंकि प्लास्टिक को गलने में 500 से भी ज्यादा वर्ष लग जाते हैं। अगर हम लगातार प्लास्टिक का प्रयोग करते रहे तो आने वाले समय में हमारी पृथ्वी प्लास्टिक से पूरी तरह से ढक जाएगी और इस स्थिति में पेड़ पौधे भी जीवित नहीं रह पाएंगे और हमारी पृथ्वी पर जीवन का खतरा बढ़ जाएगा ।



अतः इन समस्याओं से निपटने के लिए जागरूकता का कार्य हमें अपने घर से ही प्रारंभ करना होगा। अपने बच्चों को पर्यावरण को लेकर विभिन्न गतिविधियों के द्वारा जागरूक करें और जब हमारा परिवार जागरूक हो जाएगा तो निश्चित रूप से हमारे पास पड़ोस का परिवार भी हम को देखकर जागरूक होगा और एक दिन ऐसा समय आ जाएगा जब यह जागरूकता पूर्ण रूप से पूरे विश्व में फैल जाएगी और हमारी पृथ्वी प्लास्टिक मुक्त हो जायेगी।

[penci_related_posts dis_pview=”no” dis_pdate=”no” title=”Inline Related Posts” background=”” border=”” thumbright=”no” number=”4″ style=”list” align=”none” withids=”” displayby=”recent_posts” orderby=”rand”]



Leave a Comment

Poll

क्या आप हमारी खबरों से संतुष्ट हैं ?

Cricket Live

Rashifal

Leave a Comment

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स