Home » उत्तर प्रदेश » आगरा » शादी से पहले खौफनाक वारदात… भाभी ने रात में देवर का काटा प्राइवेट पार्ट, वजह ने सबको किया हैरान

शादी से पहले खौफनाक वारदात… भाभी ने रात में देवर का काटा प्राइवेट पार्ट, वजह ने सबको किया हैरान

Picture of jantaNow

jantaNow

क्राइम रिपोर्टर, सचिन सिंह चौहान 

आगरा के बरहन क्षेत्र के गांव खेड़ी अडू में सोमवार देर रात एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। यहां एक महिला ने अपने देवर पर धारदार हथियार से हमला कर उसका गुप्तांग काट दिया। गंभीर रूप से घायल युवक को तत्काल स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे आगरा के एस.एन. मेडिकल कॉलेज और बाद में हालत बिगड़ने पर दिल्ली एम्स रेफर कर दिया गया।

दीपावली पर घर लौटा था युवक

पीड़ित युवक योगेश, हल्द्वानी स्थित एक सीमेंट फैक्ट्री में केमिकल असिस्टेंट इंजीनियर के पद पर कार्यरत है। दीपावली पर रविवार को वह घर रहा था। वह अपने गांव छुट्टी पर आया था। सोमवार रात लक्ष्मी पूजन के बाद योगेश घर में सो रहा था। इसी दौरान उसकी भाभी ने उसे किसी बहाने से कमरे में बुलाया और अचानक हमला कर दिया।

घटना के बाद मचा हड़कंप

हमले के बाद घर में अफरा-तफरी मच गई। आरोपी महिला ने खुद अपने पति को फोन कर घटना की जानकारी दी। पुलिस मौके पर पहुंची और फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य एकत्रित किए। थाना प्रभारी गुरविंद्र सिंह ने बताया कि अभी तक कोई लिखित शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। घायल युवक का इलाज चल रहा है और मामले की जांच जारी है।

रिश्ते को लेकर उपजा विवाद
पुलिस जांच में प्राथमिक जानकारी सामने आई है कि आरोपी महिला अपनी छोटी बहन की शादी योगेश से कराना चाहती थी। हालांकि, योगेश का रिश्ता पहले से मैनपुरी में तय हो चुका था और उसकी शादी नवंबर में होनी थी। इसी बात से नाराज होकर महिला ने यह खौफनाक कदम उठाया।

चीख-पुकार सुनकर परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और घायल योगेश को तुरंत आगरा के एस.एन. मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए उसे दिल्ली के अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।

jantaNow
Author: jantaNow

Poll

क्या आप हमारी खबरों से संतुष्ट हैं ?

Cricket Live

Rashifal

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स