जालौन, कुठोंद आज हर घर तिरंगा आभियान कार्यक्रम देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के आह्वान पर पूर्व वर्ष की भांति इस वर्ष भी हर घर तिरंगा अभियान के अन्तर्गत पूजा शुक्ला भाजपा नेत्री के के नेतृत्व में कुठौद क्षेत्र में घरों में तिरंगा लगा करके जालौन के कुठौंद में तिंरगा यात्रा निकाली गई।
Table of Contents
Toggleमंडल अध्यक्ष पूजा शुक्ला ने कुठौद नगर में तिरंगा झंडा यात्रा निकाली
भाजपा महिला मोर्चा की बहिनों के साथ क्षेत्र कुठौंद में आयोजित तिरंगा यात्रा निकाली गई जिसमें तिरंगा यात्रा में हमारी शान तिरंगा, हमारा अभिमान तिरंगा, हमारी जान तिरंगा वन्दे मातरम् के जयकारो के नारे क्षेत्र में गूज उठे, रैली में शक्तिकेंद्र संयोजक अमेंय पाण्डेय, अमित गुप्ता, अंकित दीक्षित,केवल यादव, सुनील त्रिवेदी, वरुण शुक्ला,आरती पाण्डेय, प्रतिमा त्रिवेदी,निशी मिश्रा,नीलम, सुनीता भाजपा कार्यकर्त्ता एवं सैकड़ो क्षेत्रवासी जनमानस लोग उपस्थित रहे ।
