Home » उत्तर प्रदेश » ब्रजवीर सिंह ने बेटे की शादी में मिले 11 लाख रूपये लौटा कर कायम की मिसाल

ब्रजवीर सिंह ने बेटे की शादी में मिले 11 लाख रूपये लौटा कर कायम की मिसाल

शादी
Picture of jantaNow

jantaNow

गाजियाबाद, उत्तर प्रदेश।विवेक जैन।

गाजियाबाद ,लोनी में पिता और पुत्र ने लगन सगाई के शगुन में मिले 11 लाख रूपये लौटा कर समाज में एक मिसाल कायम की है। सम्बन्धित घटना लोनी के बलराज नगर की है, जहां जनपद बागपत के हेवा गांव के रहने वाले अजीत सिंह की पुत्री काजल की शादी बलराज नगर लोनी के रहने वाले सुमित पुत्र ब्रजवीर सिंह के साथ 19 अप्रैल 2025 को होनी निश्चित हुई थी। अजीत सिंह 18 अप्रैल 2025 को लगन सगाई शगुन लेकर लड़के के बलराज नगर लोनी स्थित आवास पर पहुॅंचे और वर पक्ष को शगुन में 11 लाख 11 हजार एक सौ ग्यारह रूपये भेंट किये। वर के पिता ब्रजवीर सिंह और वर सुमित कुमार ने लड़की पक्ष द्वारा भेंट किये गये शगुन में से मात्र 1 रूपये को शगुन के रूप में स्वीकार कर बाकी धनराशि वापस लौटा दी।

शादी

शिक्षित हूं और समानता में विश्वास करता हूं। यदि पढ़े-लिखे लोग शादी के नाम पर पैसे लेंगे और दहेज को बढ़ावा देंगे तो यह समाज के लिए हानिकारक होगा – ब्रजवीर सिंह

वर सुमित कुमार व उनके पिता ब्रजवीर सिंह ने स्पष्ट रूप से कहा कि हम शिक्षित है और समानता में विश्वास करते है। यदि पढ़े-लिखे लोग शादी के नाम पर पैसे लेंगे और दहेज को बढ़ावा देंगे तो यह समाज के लिए हानिकारक होगा। कहा कि काजल को उनके घर में वो सभी अधिकार मिलेंगे जो काजल को उनके पिता अजीत सिंह के यहां मिलते थे। बताया कि काजल ने एमए व बीएड किया है और वह टीचिंग की तैयारी कर रही है। उन्होने कहा कि काजल जितना भी पढ़ना चाहे वह पढ सकती है, उसका समस्त खर्चा हम लोग वहन करेंगे। विश्व हिन्दू महासंघ भारत शिक्षक एवं बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय महामंत्री व जिला जाट सभा बागपत के जिला महासचिव एड़वोकेट गजेन्द्र सिंह कुंडू ने ब्रजवीर सिंह व उनके पुत्र सुमित कुमार के इस कदम की सराहना की।

यह भी पढ़े – सेंट एंजेल्स पब्लिक स्कूल के 5 विद्यार्थियों ने आईआईटी जेईई मेंस में किया क्वालीफाई

उन्होंने बताया कि अजीत सिंह कुंडू पुत्र स्वर्गीय हरीराम जनपद बागपत के हेवा गांव के निवासी है और एम्स दिल्ली में कार्यरत है। अजीत सिंह व उनका बेटा कार्तिक कुंडू धार्मिक व सामाजिक कार्यो में बढ-़चढ़कर भाग लेते है, जबकि सुमित पुत्र ब्रजवीर सिंह मूल रूप से खतौली के बहादुरपुर उर्फ मनफोड़ा के निवासी है और लगभग 20 वर्षो से लोनी के बलराज नगर में रह रहे है। बताया कि ब्रजवीर नोएड़ा में प्राईवेट लिमिटेड़ कम्पनी में कार्य करते है। सुमित ने बीटेक व एमटेक किया है और वर्तमान में दिल्ली के मुखर्जी नगर में अपना बिजनेस करते है। सुमित का छोटा भाई मोनू है जो बैंक में जॉब करता है। मॉं गृहणी है और पूरा परिवार साथ रहता है और अपने कार्यो से समाज को जागरूक करने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करता है।

jantaNow
Author: jantaNow

Poll

क्या आप हमारी खबरों से संतुष्ट हैं ?

Cricket Live

Rashifal

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स