Home » उत्तर प्रदेश » Crime News : बोरे में टुकड़ों में कटी लाश, नेल पॉलिश ने खोला राज, आगरा हत्याकांड का खुलासा

Crime News : बोरे में टुकड़ों में कटी लाश, नेल पॉलिश ने खोला राज, आगरा हत्याकांड का खुलासा

Crime News
Picture of jantaNow

jantaNow

क्राइम रिपोर्टर ,सचिन सिंह चौहन | आगरा 

Crime News : उत्तर प्रदेश के आगरा जिले से सनसनीखेज खबर सामने आई है। आगरा के थाना एत्माद्दौला स्थित जवाहर पुल पर 23 जनवरी की रात एक बजे युवती का सिर कटा शव बोरे में बंद मिला था। उसकी शिनाख्त पार्वती विहार, टेढ़ी बगिया की मिंकी शर्मा (25) के रूप में हुई। वह संजय प्लेस के मारुति प्लाजा की छठवीं मंजिल पर स्थित प्राइवेट कंपनी में एचआर मैनेजर थीं। प्रेमी को गिरफ्तार कर पुलिस ने 24 घंटे में हत्याकांड का खुलासा किया। हत्या त्रिकोणीय प्रेम के शक में की गई थी।

Crime Newsशनिवार को थाना एत्माद्दौला क्षेत्र के रामबाग ब्रिज के पास एक बोरे में बंद लड़की की लाश मिली थी। सूचना पर पुलिस पहुंची, और शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था, और जांच पड़ताल शुरू कर दी थी। पुलिस कमिश्नर दीपक कुमार के निर्देश पर डीसीपी सिटी अली अब्बास ने 4 टीमों का गठन किया था, और खुलासे में जुट गई थी। थाना प्रभारी देवेंद्र दुबे, योगेश नागर, हरेंद्र सिंह सहित SOG और सर्विलांस की टीमों को इस खुलासे में लगाया गया था। अब पुलिस ने महज 10 घंटे के अंदर ही इस हत्या की गुत्थी को सुलझा दिया, और आरोपी प्रेमी विनय राजपूत को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस पूछताछ में विनय ने बताया कि वह और उसकी प्रेमिका मिंकी शर्मा एक ही कंपनी में काम करते थे। वह कंपनी में मैनेजर था। उसी दौरान दोनों के प्रेम सम्बन्ध हो गए। उसको शक था,कि उसकी प्रेमिका के उसके अलावा दूसरे लड़कों से भी प्रेम संबंध है, जिसके चलते शनिवार की शाम को बहाने से अपने ऑफिस बुलाया, और फिर उसकी चाकू से गला रेत कर हत्या कर दी। हत्या के बाद वह शव को यमुना नदी में फेंकना चाहता था, जिसके चलते उसने शव को एक बोरे में बंद किया। लेकिन बोरे में शव पूरी तरह से नहीं आया, पैर बाहर निकल रहे थे, जिसके बाद आरोपी ने मिंकी शर्मा के पैर काटकर अलग से बोरे में रख दिए। इसके बाद मिन्सी की ही स्कूटी से रामबाग ब्रिज पर गया था। तभी स्कूटी अनियंत्रित हो गई और शव से भरा हुआ बोरा गाड़ी से नीचे गिर गया। आगे चल रहे एक गाड़ी चालक ने जब विनय को मुड़कर देखा तो वह घबरा गया, और बोरे को वही पर फेंक कर फरार हो गया।झरना नाला की तरफ भाग गया। झरना नाला की तरफ भाग गया। वहां पर सिर, मोबाइल, मिंकी के कपड़ों और बैग को ठिकाने लगा दिया। शाहदरा के पास युवती की स्कूटी को छोड़ दिया। अपने दोस्त को बुलाकर घर चला गया।

गोल्डन नेल पॉलिश’ से खुला राज

पुलिस के लिए यह मामला बेहद पेचीदा था, क्योंकि शव का सिर गायब था और शरीर पर कोई कपड़ा नहीं था।पुलिस की जांच दो अहम बिंदुओं पर टिकी। मृतका के नाखूनों पर लगी गोल्डन नेल पॉलिश पुलिस के लिए सबसे बड़ा सुराग बना।लापता युवतियों की सूची खंगालते समय मिंकी के घर पर वही नेल पॉलिश मिली, जिससे शव की शिनाख्त हुई।

खुशियों वाले घर में मातम

मिंकी अपने परिवार में सबसे छोटी थी और अपने भाई दीपक की 6 फरवरी को होने वाली शादी की तैयारियों में जुटी थी। जिस दिन उसकी हत्या हुई, वह घर से शादी के कार्ड कोरियर करने की बात कहकर निकली थी। मिंकी के पिता अशोक शर्मा और मां का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार का कहना है,कि उन्हें विनय के बारे में कोई जानकारी नहीं थी।मां ने बिलखते हुए न्याय की मांग की है और हत्यारे के लिए फांसी की सजा मांगी है।

सीसीटीवी से आरोपी तक पहुंची पुलिस

सीसीटीवी फुटेज से एक युवक स्कूटी पर बोरा लेकर जवाहर पुल की तरफ आता नजर आया। उधर, मृतका के परिजन भी तलाश में लगे थे। गुमशुदगी के आधार पर शनिवार देर रात पहचान होने पर पुलिस मृतका के ऑफिस पहुंच गई। सीसीटीवी फुटेज में विनय राजपूत बोरे को खींचकर ऑफिस से बाहर लेकर जाता नजर आया। लगे कैमरों में भी नजर आ गया। इससे पुलिस को पूरा अंदाजा हो गया कि हत्या उसी ने की है। डीसीपी सिटी सैयद अली अब्बास ने बताया कि दबिश देकर आरोपी विनय राजपूत को पकड़ लिया।

jantaNow
Author: jantaNow

Poll

क्या आप हमारी खबरों से संतुष्ट हैं ?

Cricket Live

Rashifal

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स