Home » क्राइम » Hardoi News : फिल्मी अंदाज में लड़की ने तानी पेट्रोल पम्प कर्मचारी के सीने पर रिवॉल्वर, घटना का वीडिओ वायरल

Hardoi News : फिल्मी अंदाज में लड़की ने तानी पेट्रोल पम्प कर्मचारी के सीने पर रिवॉल्वर, घटना का वीडिओ वायरल 

Petrol pump
Picture of jantaNow

jantaNow

सचिन सिंह चौहान, क्राइम रिपोर्टर 

Hardoi News : उत्तर प्रदेश के हरदोई में एक युवती का फिल्मी अंदाज में पेट्रोल पम्प (petrol pump) के कर्मचारी की रिवॉल्वर धमकाने का वीडियो सामने आया है। पेट्रोल पम्प के कर्मचारी ने सुरक्षा कारणो से कार में सी.एन.जी ( CNG ) डालने से पहले गाड़ी से उतरने का आग्रह करने पर युवती ने पेट्रोल पम्प कर्मी के सीने पर रिवॉल्वर तान दी। इस घटना का वीडिओ वायरल होने के बाद पुलिस ने युवती के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़े – Raja Raghuvanshi Case :सोनम बेवफा निकली और अपने पति की कातिल भी…

Hardoi पेट्रोल पम्प के कर्मचारियों के मुताबिक देखते ही देखते अरीबा पुत्री अहसान खान ने पेट्रोल पम्प कर्मचारी के सीने पर रिवॉल्वर सटा दी कहा की इतनी गोलियां मरूंगी कि तेरे घरवाले पहचानने से इनकार कर देंगे। हालांकि, एक शख्स बीच-बचाव करते हुए युवती को दूर ले जाता है। पीड़ित ने बताया कि इस घटना से वह दहशत में है।। अचानक हुई घटना से सभी पेट्रोल पम्प के कर्मचारी डरे हुए है। बिलग्राम पुलिस दिए गए प्रार्थना पत्र के आधार पर कार्यवाही में जुट गयी है।Hardoi News

हरदोई (Hardoi) के पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पीड़ित पेट्रोल कर्मी रमेश के द्वारा प्रार्थना पत्र और वीडियो प्रस्तुत किया गया है। उस वीडियो में एक युवती के द्वारा रिवॉल्वर दिखाकर डराने का प्रयास किया जा रहा है। आरोपी अरीबा पुत्री अहसान खान के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मामला पंजीकृत कर लिया गया है।

jantaNow
Author: jantaNow

Poll

क्या आप हमारी खबरों से संतुष्ट हैं ?

Cricket Live

Rashifal

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स