Home » उत्तर प्रदेश » आगरा » आगरा में JantaNow का रियलटी चेक: स्वच्छ भारत मिशन की उड़ी धज्जियां, गंदगी से परेशान जनता

आगरा में JantaNow का रियलटी चेक: स्वच्छ भारत मिशन की उड़ी धज्जियां, गंदगी से परेशान जनता

आगरा
Picture of jantaNow

jantaNow

सचिन सिंह चौहान, क्राइम रिपोर्टर आगरा

आगरा: शनिवार 12 बजे जनता नाउ ( JantaNow ) के क्राइम रिपोर्ट सचिन सिंह चौहान आलम बाग की गलियों में वार्ड 79,89,और 7 का दौरा किया । उसी समय हल्की बारिश होने के कारण किसी परिचित के थोड़ी देर के लिए रुकने के लिए उनके घर पहुंचे। वहां पहुंचने पर वार्ड 79 का नाला ऐसा हाल देखा गया कि नाले बहुत गंदगी भरी थी। वहां के क्षेत्रीय जनता से जानने का प्रयास किया कि आप लोग इस समस्या के बारे में आगरा निगम को अवगत कराया है या नहीं ? क्षेत्रीय जनता ने कहा की इसके सम्बन्ध में कई बार आगरा नगर निगम में शिकायत की गई है। क्षेत्रीय पार्षद से कहा लेकिन हमारी समस्या का निदान नहीं किया।

आगरा शहर की सड़को पर फैली गंदगी उड़ा रही स्वच्छ भारत मिशन की धज्जियां

आगरा

क्षेत्रीय जनता ने बताया की गंदगी के कारण आये दिन कोई ना कोई बीमार होता रहता है। जब बारिश होती है नाले की गंदगी घरों में घुस जाती जाती है।इस नाले की गहराई 4 से 5 फुट है, अगर इस नाले कोई बच्चा गिर जाता है तो किसकी जिम्मेदारी होगी।

आगरा स्वच्छ भारत मिशन की उड़ी धज्जियां, कचरे से परेशान जनता

नालियों की सफाई:बारिश के मौसम में नालियों की सफाई न होने से उनमें कचरा जमा हो जाता है, जिससे सड़कों पर गंदगी फैलती है और बदबू आती है।

कचरा प्रबंधन:शहर में कई जगहों पर कचरा जमा होने की शिकायतें हैं, और कचरा उठाने और उसका वैज्ञानिक तरीके से निपटान करने में भी कमियां देखी जा रही हैं।

जब बरसात होना बंद हुई तो हमारे सहयोगी सचिन सिंह चौहान ने चलते-चलते देखा गया की अभी तो बारिश भी ज्यादा नहीं हुई। सड़को पर इतना जल्दी जलभराव हो गया। इतने में सामने से एक व्यक्ति ने आवाज़ दी की भैया गाड़ी रोके उधार की तरफ नाला है। कही-कही जलभराव ऐसा था की कोई अनजान व्यक्ति उस रास्ते से जाता तो उसे क्या पता नाला किधर है। सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या समय रहते बारिश के पहले नालों की सफाई नहीं की जा सकती थी। क्या प्रशासन किसी जान जाने के बाद ही कुंभकरण की गहरी नींद से जाग कर नाले की सफाई का कार्य शुरू करेगा ।

शिकायतें:लोग टोल फ्री नंबर 1969 पर भी अपनी शिकायतें दर्ज करा सकते हैं।

jantaNow
Author: jantaNow

Poll

क्या आप हमारी खबरों से संतुष्ट हैं ?

Cricket Live

Rashifal

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स