Home » उत्तर प्रदेश » जालौन » उरई : हर्षोल्लास के साथ धूमधाम से मनाया गया भगवान परशुराम का जन्म उत्सव निकली गई शोभा यात्रा

उरई : हर्षोल्लास के साथ धूमधाम से मनाया गया भगवान परशुराम का जन्म उत्सव निकली गई शोभा यात्रा

Picture of ( ब्यूरो चीफ ) रामनरेश ओझा

( ब्यूरो चीफ ) रामनरेश ओझा

उरई ठाणेश्वरी मंदिर से हर्ष उल्लास के साथ बड़े धूमधाम से भगवान विष्णु के भक्तों ने परशुराम का जन्मोत्सव मनाया उरई नगर में परशुराम की शोभा यात्रा के दौरान जगह जगह परशुराम की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित पुष्प माला पहिना कर शोभा यात्रा के परशुराम, शिव भक्तों के ऊपर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया है, एवं सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा पाठ किया गया।

भाजपा महिला मंडल अध्यक्ष ने कुछ दिन पूर्व आतंकवादी हमले में पहलगांव में मारे गए लोगों की आत्मा शांति हेतु भक्तों को 2 मिनट मौन भी रखा गया दिव्यगत आत्माओं की शांति हेतु प्रार्थना की गई , पूजा शुक्ला कुठौंद ने बताया परशुराम जयंती के मौके पर विष्णु के अवतार परशुराम का मूल नाम राम था किंतु जब भगवान शिव ने उन्हें अपना स्वरूप नामक अस्त्र प्रदान किया तभी से उनका नाम परशुराम हो गया वहां परशुराम वैशाख शुक्ल तृतीया को जन्मे थे भगवान शंकर के भक्त थे अपनी भक्ति और तपस्या के बल पर अस्त्र-शस्त्र प्राप्त किया भगवान परशुराम भक्तों की शक्ति की शक्ति से सत्य की रक्षा करते थे।

भगवान विष्णु ने उन्हें त्रेता में राम अवतार होने पर तेजोहरण के उपरांत कल्पना पर्यन्त तपस्यारत भूलोक पर रहने का वरदान दिया , भगवान परशुराम शास्त्र विद्या में निपुण थे वहीं हुल्की माता मंदिर पर शोभा यात्रा का समापन किया गया, यात्रा में पूर्व ब्लॉक प्रमुख सुदामा दीक्षित, तरुण तिवारी, प्रशांत तिवारी, नितिन मिश्रा, पूजा शुक्ला, गरिमा पाठक, मनीष दीक्षित परशुराम भक्तों की सैकड़ों संख्या में भीड़ रही!

Poll

क्या आप हमारी खबरों से संतुष्ट हैं ?

Cricket Live

Rashifal

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स