सचिन सिंह चौहान, क्राइम रिपोर्टर
Mathura News : मथुरा के थाना गोवर्धन इलाके में बरसाना मार्ग पर गौमांस मिलने से हिन्दूवादी संगठन के कार्यकर्ताओं ने रास्ता जाम कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचकर छानबीन में जुट गए।
यह भी पढ़े – SDM raided a hotel in Agra | आगरा के होटल में एसडीएम ने की छापेमारी, महिला गिरफ्तार युवक फरार
धर्म नगरी मथुरा के गोवर्धन थाना क्षेत्र में बकरीद के मौके पर कम्युनल तनाव की स्थिति पैदा हो गयी। जब बरसाना मार्ग स्थित ईदगाह मस्जिद के पास गोवंश के अवशेष मिलने की खबर फैली। बताया जा रहा कि गोवंश कि खाल उधेड़कर उसके अंग सड़क किनारे लटकाए गए थे। घटना कि खबर फैलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गयी। मौके पर भारी भीड़ इकठ्ठा हो गयी।

स्थानीय लोगों और हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ताओं ने मौके पर पहुंचकर गोवर्धन बरसाना मार्ग को जाम कर दिया और जमकर विरोध प्रदर्शन किया। गोरक्षक दल के सदस्यों ने मौके पर पहुंचकर प्रशासन से सख्त कार्यवाही कि मांग किया। प्रदर्शनकरियों का कहना है कि गोवर्धन जैसे धार्मिक स्थल पर गाय सुरक्षित नहीं है। तो देश में कहीं भी गोरक्षा संभव नहीं है।
मथुरा पुलिस ने प्रतिबंधित मास के अवशेष को कब्ज़े में लेकर फॉरेनसिक जांच के लिए भेजा।
सूचना मिलते ही एसपी ग्रामीण सुरेश चंद रावत जी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे हुए स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया।
मथुरा पुलिस ने प्रतिबंधित मास के अवशेष को कब्ज़े में लेकर फॉरेनसिक जांच के लिए भेज दिया है। एसपी ग्रामीण ने कहा कि प्रारंभिक तौर पर यह गौ मांस प्रतीत हो रहा है। लेकिन जांच के बाद ही पुष्टि कि जा सकेगी। पुलिस ने अज्ञात लोगो के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों की तलाश में टीमें गठित की गई है। प्रशासन ने लोगों से शांति बनाये रखने की अपील की है,और भरोसा दिलाया है कि दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जायेगी।