Janta Now
उत्तर प्रदेशखेकड़ादेशबागपतराज्य

कोणार्क विद्यापीठ में दीपावली पर हुई कई प्रतियोगिताएं

बागपत, उत्तर प्रदेश। विवेक जैन।

कोणार्क विद्यापीठ खेकडा में दीपावली के उपलक्ष्य में स्कूल में नाना प्रकार की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें सीनियर विंग चारों हाउस की छात्राओं ने रंगोली प्रतियोगिता कार्यक्रम में भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। जिसमें बोस हाउस प्रथम, पटेल व आजाद हाउस ने द्वितीय व तिलक हाउस ने तृतीय स्थान स्थान प्राप्त किया।

जूनियर विंग के छात्रों के बीच दीया मेकिंग व डेकोरेशन कॉम्पीटीशन हुआ। इस मौके पर सभी अध्यापकगणों ने बच्चों के इस कार्य की जमकर सराहना की व उनसे आगे भी इससे और अच्छा प्रदर्शन करने की कामना करते हुए आर्शीवाद दिया।

विद्यालय के प्रबन्धक देवेन्द्र कुमार ने इस अवसर पर छात्राओं व अध्यापिकाओं को दीपावली की शुभकामनायें दी।प्रधानाचार्य संजीव कुमार शर्मा ने छात्राओं की चित्रकारी, सजावट व दीया मेंकिग कला की प्रशंसा करते हुए छात्रों को कला के क्षेत्र में बढ-चढकर भागीदारी निभाने के लिए प्रेरित किया, ताकि भारत वर्ष में पारम्परिक त्यौहारो के माध्यम से कला का विकास होता रहे। इस अवसर पर सभी अध्यापक व अध्यापिकाएं भी मौजूद रहे।

Related posts

Holi 2022: होली के एक दिन पहले क्यों किया जाता हे होलिका दहन

jantanow

Ganesh Chaturthi 2022 : गणेश चतुर्थी पर बड़ा बाजार बागपत में स्थापित हुई गणेश मूर्ति

jantanow

डीपीआईएएफ के अवार्ड समारोह में देश-विदेश से शामिल हुई जानी-मानी हस्तियां

jantanow

Jalaun:  रामनवमी पर्व पर आज उरई नगर में एक भव्य शोभा यात्रा निकाली गई

jantanow

SP जालौन रवि कुमार का हुआ तबादला, अब डॉ इराज राजा होंगे जालौन के नए पुलिस अधीक्षक…

jantanow

Flipkart Sale date : सस्ते में खरीद पाएंगे हर एक सामान, 80 परसेंट तक होगा डिस्काउंट

jantanow

Leave a Comment