Janta Now
समाजसेवी तेजपाल सिंह यादव को सैकड़ों लोगो ने दी श्रद्धांजलि
उत्तर प्रदेशजिलाबागपतराज्य

समाजसेवी तेजपाल सिंह यादव को सैकड़ों लोगो ने दी श्रद्धांजलि

बागपत, उत्तर प्रदेश। विवेक जैन।

सिंघावली अहीर गांव के रहने वाले प्रसिद्ध समाजसेवी स्वर्गीय चौधरी तेजपाल सिंह यादव को उनकी प्रथम पुण्यतिथि पर सैकड़ो लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित की। श्रद्धांजलि कार्यक्रम में राजनीतिक, शैक्षिक, सामाजिक, धार्मिक आदि विभिन्न क्षेत्रों से जुड़ी अनेकों जानी-मानी हस्तियों ने शिरकत की। इस अवसर पर एक हवन का आयोजन किया गया, जिसमें लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और मंत्रोच्चार के साथ स्वर्गीय चौधरी तेजपाल सिंह यादव जी की आत्मा की शांति के लिए हवन कुंड में आहुतियां डाली।

समाजसेवी तेजपाल सिंह यादव 

राष्ट्रीय लोकदल के वरिष्ठ नेता रामपाल यादव ने बताया कि स्वर्गीय चौधरी तेजपाल सिंह यादव एक महान व्यक्तित्व के धनी व्यक्ति थे और लोगों की निस्वार्थ भाव से सेवा किया करते थे। बताया कि स्वर्गीय चौधरी तेजपाल सिंह यादव जी के चार पुत्र शिवराज सिंह – डिप्टी एसपी, दीपक यादव – प्रमुख समाज सेवी पिलाना ईट भट्टा वाले, एडवोकेट नितिन यादव व अमित यादव – गवर्नमेंट टीचर अपने पिता स्वर्गीय चौधरी तेजपाल सिंह यादव के दिखाएं रास्ते पर चलते हुए धार्मिक और समाज सेवा में बहुत ही महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं।

रामपाल यादव ने कहा कि स्वर्गीय चौधरी तेजपाल सिंह यादव जैसी महान शख्सियतें कभी-कभार ही जन्म लेती है। इस अवसर पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य मनोज यादव, अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा बागपत के जिला अध्यक्ष आनंद यादव, रिटायर्ड आईएएस अधिकारी बाबूराम यादव, नेशनल अवॉर्डी एवं उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा सम्मानित वरिष्ठ पत्रकार विपुल जैन, अनीश यादव, एसआरएस यादव नोएडा, राजेश यादव लखनऊ सहित सैकड़ो लोग उपस्थित थे।

Related posts

मैनपुरी : राधा स्वामी अस्पताल में डॉक्टर के गलत इंजेक्शन लगाने से एक 17 वर्षीय किशोरी की गई जान 

jantanow

21 वर्षीय युवा ने खींची दुर्लभ तस्वीर, यूनेस्को फोटोग्राफी कॉन्टेस्ट में किया नॉमिनेशन

jantanow

निरपुड़ा में धूमधाम के साथ मनाया गया जन जागरण यात्रा महोत्सव

jantanow

Pm Kisan New Registration 2023 | PM Kisan 2000 रुपये के लिए रजिस्ट्रेशन कैसे करें? | Document Required for PM Kisan Samman Nidhi Yojana

jantanow

खेकड़ा की रामलीला में हुआ भव्य सम्मान समारोह का आयोजन

BhupendraSingh

आचार्य श्री सन्मतिसागर जी महाराज ने जगाई थी शिक्षा की अलख : त्रिलोक चंद जैन

VivekJain

Leave a Comment