Janta Now
Otherउत्तर प्रदेशउरईजालौनजिलादेशधर्मराज्य

Jalaun:  रामनवमी पर्व पर आज उरई नगर में एक भव्य शोभा यात्रा निकाली गई

Jalaun:  रामनवमी पर्व पर आज उरई नगर में एक भव्य शोभा यात्रा निकाली गई

जालौन :- (उरई) प्राप्त जानकारी के मुताबिक आज देश भर में रामजन्मोत्सव श्रद्धा  और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है । इसी कड़ी में आज उरई में जेल रोड पर स्थित प्राचीन ठडेश्वरी मंदिर से भव्य रामनवमी शोभायात्रा की शुरुआत हुई जो जेल रोड होते हुए बस स्टैंड से इलाहाबाद बैंक ,मुख्य बाजार , शहीद भगत सिंह चौराहा , अंबेडकर चौराहा ,मंसापूर्ण मंदिर होती हुई पुनः ठडेश्वरी पर पहुंची जहाँ इस शोभायात्रा समापन किया गया।

आपको बता दें प्रमुख मार्गों पर अलग अलग लोगों द्वारा यात्रा में आए हुए भक्तों को पानी, शरबत आदि का वितरण भी किया गया जिससे भक्तों में एक अलग उत्साह देखने को मिला, इस स्वागत में अलग अलग धर्मों के लोग भी शिरकत करते नजर आए, इस मौके पर सैंकड़ों भक्त उपस्थित रहे जो डीजे की धुन पर थिरकते व जय श्री राम के उदघोष भी करते नजर आए। तेज धूप और गर्मी होने के बावजूद भी इस शोभायात्रा में काफी तादाद में लोगों ने हिस्सा लिया।

Related posts

जैन मिलन बड़ौत ने धूमधाम के साथ मनाया दीपावली महोत्सव

VivekJain

Baghpat district 12th topper : 12वीं में जिला टॉपर बनी गेटवे इंटरनेशनल की मनस्वी ठाकुर

jantanow

विश्व प्रसिद्ध जैन संत आचार्य सुनील सागर महाराज का होगा दिल्ली आगमन

jantanow

नेशनल अवार्ड समारोह में बागपत के विपुल जैन को मिला प्राईड ऑफ भारत अवार्ड

jantanow

उरई जालौन बुंदेलखंड में बनी फिल्मस् : ‘द पीजी हॉरर’

BhupendraSingh

महंगाई : सब्जियों की चोरी, नींबू के साथ-साथ लहसुन, प्याज भी उड़ा ले गए चोर

jantanow

Leave a Comment