Janta Now
योगी 2•0 सरकार में प्रदेश में चल रहे हैं ताबड़तोड़ बुलडोजर, भू माफियाओं में मचा हड़कंप
उत्तर प्रदेशजिलादेशदेश - दुनियाराज्य

योगी 2•0 सरकार में प्रदेश में चल रहे हैं ताबड़तोड़ बुलडोजर, भू माफियाओं में मचा हड़कंप

फॉलो करे

बदायूँ :प्राप्त जानकारी के मुताबिक उत्तर प्रदेश मे सहसवान दहगवां ब्लॉक के मुख्य मार्ग की भूमि पर कुछ दबंगों द्वारा अवैध कब्जा कर लिया गया था। राजस्व विभाग द्वारा काफी समय से लगातार अवैध कब्जेदारों को नोटिस भेजे जा रहे थे। लेकिन अवैध कब्जेदारों द्वारा उक्त सरकारी भूमि को कबजा मुक्त नहीं किया जा रहा था। जिस पर कार्रवाई करते हुए आज राजस्व विभाग व पी.डब्ल्यू.डी. विभाग द्वारा संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए बुलडोजर चलवाकर अवैध कब्जा मुक्त कराया गया ।

बुलडोजर चलवाकर उक्त भूमि को साफ कराया गया। इस मौके पर राजस्व विभाग से तहसीलदार शिव कुमार शर्मा, नायब तहसीलदार जितेंद्र कुमार, कानूनगो व लेखपालों की टीम तथा पी.डब्ल्यू.डी. विभाग से इंजीनियर, जूनियर इंजीनियर व उनकी टीम तथा सुरक्षा की दृष्टि से प्रभारी निरीक्षक जरीफनगर मनोज कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद रहे। उत्तर प्रदेश सरकार की कठोरतम कार्यवाही तथा तुरंत एक्शन के कारण अपराधियों और विभिन्न तरीके के गुपचुप धंधे वालों में खलबली मची हुई है।

Related posts

नगर पंचायत बदलापुर में चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी की बैठक संपन्न

jantanow

Baghpat News : बागपत में नगर पालिका परिषद मतगणना प्रक्रिया पर लगे गंभीर आरोप

jantanow

भजन सम्राट प्रमोद कुमार अजमेरिया हुए लोकपाल गुप्ता सम्मान से सम्मानित

jantanow

Jalaun News : डॉक्टर के घर 40 लाख रूपये से अधिक की चोरी का 48 घंटे के अंदर खुलासा

jantanow

त्रिलोक तीर्थ में धूमधाम के साथ सम्पन्न हुआ गुरूमन्दिर प्रतिष्ठा महोत्सव

jantanow

गोल्डन गेट इन्टरनेशनल स्कूल के किड्स फेस्टिवल में पहुॅंचे हजारों लोग

jantanow

Leave a Comment