Janta Now
जल के बिना मानव जीवन की कल्पना नहीं: मंगेश कौशिक
Otherजिलादेशदेश - दुनियाबागपतराज्य

जल के बिना मानव जीवन की कल्पना नहीं: मंगेश कौशिक

रिपोर्ट-बागपत, उत्तर प्रदेश। विवेक जैन

बागपत – युवा समाज सेवी मंगेश कौशिक ने लोगों को मानव जीवन में जल का महत्व बताया और उन्हें पानी की बूंद-बूंद बचाने के लिए जागरूक किया।मंगेश कौशिक ने कहा कि जल ही जीवन है, इसके बिना मानव जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती। आज मानव जीवन जल पर ही टिका हुआ है, लेकिन यह बहुत ही विडम्बना है कि आज जल का अंधाधुंध दोहन किया जा रहा है। लोग पानी को बर्बाद करने पर तुले हुए है।

सबमर्सिबल के जरिये पानी को व्यर्थ बहाया जा रहा है। पशुओं को नहलाने व गाड़ियों को धोने में हर रोज कई सौ लीटर पानी की बर्बादी की जा रही है। लोगों को पानी की कीमत समझनी पड़ेगी। यदि समय रहते उन्होंने इस तरफ ध्यान नहीं दिया तो आने वाले समय में इसका खामियाजा हमारी युवा पीढ़ी को ही भुगतना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि इसके लिए जन जागरूकता कार्यक्रम चलाने की जरूरत है। समाज के सभी वर्गों के लोगों को इसके लिए आगे आना चाहिए। जगह-जगह जनजागरूकता कार्यक्रम चलाये जाने चाहिए। रैलियां निकालनी चाहिए और गोष्ठियों व सेमिनार का आयोजन करना चाहिए, तभी पानी की बर्बादी को रोका जा सकता है।

Related posts

गुमनाम शहीदों को पहचान दिलाने के लिए मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

jantanow

PM kisan : क्या पति पत्नी दोनों को मिल सकते हैं 6 हजार ?

jantanow

आर्यन केस की जांच में फंसने के बाद समीर वानखेड़े की NCB से विदाई, चेन्नई हुआ तबादला

jantanow

अग्निपथ विरोध के पीछे कोचिंग संस्थान की क्या है भूमिका ?

jantanow

प्रसिद्ध जैन तीर्थ पद्मावती धाम खेकड़ा में हुई मां की भक्तिमय आराधना

jantanow

Leave a Comment