Janta Now
बढ़ती जनसंख्या राष्ट्र के लिए घातक - मनुपाल बंसल
Otherदेशबागपतराज्य

बढ़ती जनसंख्या राष्ट्र के लिए घातक – मनुपाल बंसल

रिपोर्ट – बागपत, उत्तर प्रदेश। विवेक जैन।

बागपत - खैला गांव में आयोजित एक कार्यक्रम में लोगों को सम्बोधित करते हुए जनसंख्या समाधान फाउंड़ेशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, जिला पंचायत सदस्य एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता मनुपाल बंसल ने राष्ट्र की बड़ी समस्याओं को प्रमुखता से उठाया और आने वाली पीढ़ियों के अच्छे भविष्य के लिए ऐसी समस्याओं के निराकरण के बारे में जानकारी दी। मनुपाल बंसल ने देश में तेजी से कम होते जा रहे वनों पर गहरी चिंता व्यक्त की और वनों की महत्ता पर प्रकाश डाला।
  •  भारत सरकार से अविलम्ब जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाकर राष्ट्रहित में लागू करने की मांग की
  •  राष्ट्र की समस्याओं पर डाला प्रकाश, भारत सरकार द्वारा जनहित में किये जा रहे कार्यो से कराया अवगत

सभी देशवासियों से पर्यावरण के संरक्षण हेतू स्वयं जागरूक होने और अन्य लोगों को भी जागरूक करने की बात कही। देश में तेजी से बढ़ती जनसंख्या किस प्रकार देश के लिए घातक होती जा रही है, इस पर लोगों को विस्तार से समझाया और भारत सरकार से तुरंत जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाने की मांग की। इस अवसर पर उन्होंने भारत सरकार द्वारा देशहित में किये जा रहे कार्यों की प्रशंसा की और सरकार द्वारा लोगों के हितों में शिक्षा, स्वास्थ्य, नौकरियों व रोजगारों का सृजन, बिजली, पानी, सड़क, देश की सीमाओं की सुरक्षा के लिए किये जा रहे कार्यो से अवगत कराया। इस अवसर पर दिल्ली एनसीआर सहित विभिन्न राज्यों से आयी राजनैतिक, सामाजिक, शैक्षिक, धार्मिक क्षेत्रों से जुड़ी सैंकड़ों हस्तियां मौजूद थी।

Related posts

खेकड़ा : रावण का किरदार देखने के लिए धार्मिक रामलीला में उमड़ा जनसैलाब

jantanow

हर्षोल्लास के साथ मनाया गया शाह सतनाम महाराज का अवतार दिवस

jantanow

आऊत बाबा मन्दिर में हुआ जागरण, हवन, कीर्तन और भंडारे का आयोजन

jantanow

खेकड़ा : बालाजी रामलीला खेकड़ा 2022 के आयोजनकर्त्ताओं को किया गया सम्मानित

jantanow

एमएम डिग्री कॉलेज खेकड़ा में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ समापन

jantanow

Jalaun News Today : जालौन में छात्रों से भरा ऑटो पलटा , हाईस्कूल की परीक्षा देने जा रहे थे सभी छात्र

jantanow

Leave a Comment