Janta Now
उत्तर प्रदेशजिलाबागपत

बसौद गांव में स्वतंत्रता दिवस पर निकाली गई तिरंगा यात्रा

बागपत, उत्तर प्रदेश। विवेक जैन।

बागपत- आजादी के 75 वर्ष पूरे होने पर प्रथम स्वतंत्रता संग्राम 1857 ई के ऐतिहासिक स्थल महाक्रांति ग्राम बसौद के एम अल अमन स्कूल में स्वतंत्रता दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया। इस मौके पर युवा चेतना मंच के तत्वावधान में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर तिरंगा यात्रा निकाली गयी, जिसमें गांव के बच्चों, बुजुर्गों एवं नौजवानों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।





तिरंगा यात्रा को मंच के संस्थापक मास्टर सत्तार अहमद ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। यात्रा ऐतिहासिक जामा मस्जिद व क्रान्ति द्वार से होते हुए खूनी तालाब पर जाकर समाप्त हुई। क्रान्ति द्वार पर राष्ट्रगान के साथ यात्रा का समापन किया गया। इस मौके पर युवा चेतना मंच बसौद के महासचिव समीर अहमद, इदरीश प्रधान, इकबाल, गुलजार, नोमान, डॉक्टर तस्लीम, असर मोहम्मद, शौकत, असगर ठेकेदार मुंसब आदि थे।



Related posts

Weather Update: आज से तीन दिनों तक 5 राज्यों में होगी झमाझम बारिश, जानिए मौसम विभाग का अलर्ट

jantanow

जालौन : 60 वर्षीय वृद्धा के साथ दुष्कर्म मुकदमा हुआ दर्ज

jantanow

Jalaun News Today : ट्रैक्टर ट्रालियों में बैठी सवारियों को उतरवाने का चला अभियान

jantanow

धूमधाम से मनाया जा रहा 40 दिनों तक चलने वाला ईस्टर का त्यौहार

jantanow

अखिलेश CM नहीं बन सके तो क्या पीएम बना पाएंगे : मायावती

jantanow

स्वर्गीय वीरसैन की तेहरवीं में पहुॅंचे राष्ट्रीय स्तर के किसान नेता

jantanow

Leave a Comment