Janta Now
जैन संत विज्ञान सागर महाराज के 50वें जन्म महोत्सव पर देशभर से पहुॅंचे श्रद्धालुगण
जिलादेशधर्मबागपतराज्य

जैन संत विज्ञान सागर महाराज के 50वें जन्म महोत्सव पर देशभर से पहुॅंचे श्रद्धालुगण

बागपत, उत्तर प्रदेश। विवेक जैन।

बागपत -जैन समाज के प्रसिद्ध जैन संत ऐल्लक श्री 105 विज्ञान सागर जी महाराज का 50वां जन्म महोत्सव बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। विज्ञान सागर जी महाराज के 50वें जन्म महोत्सव में दिल्ली एनसीआर, उत्तर व दक्षिण भारत से आये हजारों श्रद्धालुओं ने शिरकत की। महाराज श्री अतिशय क्षेत्र जय शान्तिसागर निकेतन से बैंड़-बाजों के साथ पैदल यात्रा कर जन्म महोत्सव के कार्यक्रम स्थल आचार्य श्री विद्यासागर गौशाला सुभानपुर मंड़ौला जनपद गाजियाबाद पहुॅंचे।

 जैन संत विज्ञान सागर महाराज के 50वें जन्म महोत्सव पर देशभर से पहुॅंचे श्रद्धालुगण

महाराज श्री की यात्रा में उनके पीछे चलने वाले अनेकों रथ, अनेकों गाड़ियां और सैकड़ों श्रद्धालुगण हर किसी का ध्यान अपनी और आकृषित कर रहे थे। कार्यक्रम का आरम्भ चित्र अनावरण और ध्वजारोहण के साथ हुआ। इस अवसर पर विज्ञान सागर जी महाराज ने गौशाला में रह रही गायों के बारे में बताया कि ये गाय गौतस्करों से छुड़ाकर यहॉं पर लायी गयी है। अब यह हमारे परिवार का हिस्सा है। जैन संत विज्ञान सागर महाराज के 50वें जन्म महोत्सव पर देशभर से पहुॅंचे श्रद्धालुगण



विज्ञान सागर जी महाराज कहा कि हम सभी को अपना जन्मदिन गौशाला जैसे पुण्यकारी स्थानों पर बेजुबान जानवरों की सेवा करके मनाना चाहिए। कहा कि अगर आपके आस-पास गौशाला नही है तो आप इस गौशाला में आकर गायों की सेवा करके अपनी खुशियों को यादगार बना सकते है। कहा कि बेजुबानों के रोज के खाने-पीने की व्यवस्था करने और उनके सेवादारों के परिवारों के गुजारे के लिए गौशाला कमेटी को धन की आवश्यकता होती है। उन्होंने सभी लोगों से गौशाला में बढ़-चढ़कर दान करने और जब भी समय मिले उनकी सेवा करने का आहवान किया।

 जैन संत विज्ञान सागर महाराज के 50वें जन्म महोत्सव पर देशभर से पहुॅंचे श्रद्धालुगण



इस अवसर पर मनमोहक भजन, नृत्य जैसे अनेकों सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। श्रद्धालुओं ने महाराजश्री का उनके जन्मदिन पर पाद प्रक्षालन किया। उनको श्रीफल, शास्त्र व पिच्छी भेंट कर उनकी पूजा-अर्चना की और उनको जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। महोत्सव की आयोजन कर्त्ता कमेटी आचार्य श्री विद्यासागर गौशाला कमेटी द्वारा जैन धर्म के प्रचार-प्रसार में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने वाले सैकड़ों लोगों को तिलक लगाकर, माला व पटका पहनाकर और गौमाता का प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

 जैन संत विज्ञान सागर महाराज के 50वें जन्म महोत्सव पर देशभर से पहुॅंचे श्रद्धालुगण

 आयोजन कर्त्ताओं ने देशभर से आने वाले समस्त श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर क्षुल्लक जी, नंदिनी दीदी, रिजुता दीदी, शीला जैन दिल्ली, आचार्य श्री विद्यासागर गौशाला कमेटी के अध्यक्ष मनीष जैन पटवारी, महामंत्री संजय कुमार जैन, कोषाध्यक्ष रजनेश जैन, उत्तर प्रदेश सरकार से सम्मानित पत्रकार विपुल जैन, अतिशय क्षेत्र जय शान्तिसागर निकेतन परिवार के अध्यक्ष प्रवीण कुमार जैन, महामंत्री मुकेश जैन, उत्तर भारत की विभिन्न मंदिरों की कमेटियों के सदस्यों सहित देशभर से आये हजारों श्रद्धालुगण उपस्थित थे।

 जैन संत विज्ञान सागर महाराज के 50वें जन्म महोत्सव पर देशभर से पहुॅंचे श्रद्धालुगण 



Related posts

Bagpat News: बागपत के प्रसिद्ध बाबा मोहनराम धाम में मनायी गयी धन्ना जाट की जयंती

jantanow

पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष दीपक यादव के निधन पर जताया दुख

jantanow

धूमधाम से मनाया गया ग्रोवे स्कूल का वार्षिकोत्सव

jantanow

Jalaun News: धूम धाम से निकली देवशिल्पी भगवान विश्वकर्मा की भव्य शोभायात्रा

jantanow

ऑनलाइन पैसे कैसे कमाए: ऑनलाइन पैसे कमाने के 5 वास्तविक तरीके

jantanow

सेंट एंजेल्स के तीन विद्यार्थियों ने आईआईटी जेईई मेन्स में किया क्वालीफाई

jantanow

Leave a Comment