Janta Now
जनपद बागपत के स्वतंत्रता आंदोलन की सबसे महान पुस्तक का हुआ विमोचन
उत्तर प्रदेशजिलादेशबागपतराज्य

जनपद बागपत के स्वतंत्रता आंदोलन की सबसे महान पुस्तक का हुआ विमोचन

बागपत, उत्तर प्रदेश। विवेक जैन।

बागपत के खेकड़ा कस्बे के रहने वाले सुप्रसिद्ध लेखक आविष्कार आर्य ने आजादी के अमृत महोत्सव पर जनपद बागपत के स्वतंत्रता आंदोलन की अब तक की सबसे महान पुस्तक को देश व दुनिया के सामने रखा। खेकड़ा के चैरी ब्लॉसम काईंड़र गारटन स्कूल में आयोजित एक भव्य समारोह में आविष्कार आर्य द्वारा लिखी गयी पुस्तक बागपत के चिराग का विमोचन किया गया। पुस्तक विमोचन कार्यक्रम में राजनैतिक, शैक्षिक, सामाजिक, धार्मिक क्षेत्र से जुड़ी जानी-मानी हस्तियों ने शिरकत की। आविष्कार आर्य ने बताया कि पुस्तक को पराधीन काल की ब्रिटिश जेलों के रिकार्ड, स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान प्रकाशित पत्र-पत्रिकाओं, अनेकों ऐतिहासिक ग्रंथों के अवलोकन करने के उपरान्त लिखा गया है।




जनपद बागपत के स्वतंत्रता आंदोलन की सबसे महान पुस्तक का हुआ विमोचनआजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर आविष्कार आर्य ने बागपत के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और उनके वंशजों को बागपत के चिराग नामक पुस्तक लिखकर दिया अनमोल उपहार

इसमें जनपद बागपत के सैंकड़ों स्वतंत्रता सेनानियों का सचित्र संग्रह है। पुस्तक विमोचन समारोह कार्यक्रम के संयोजक और जैन मिलन खेकड़ा के अध्यक्ष मनोज जैन ने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर आविष्कार आर्य ने बागपत के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और उनके वंशजों को बागपत के चिराग नामक पुस्तक लिखकर अनमोल उपहार दिया है। कहा कि जनपदवासी आविष्कार आर्य द्वारा हमारे महान पूर्वजों के बारे में स्वतंत्रता आंदोलन से जुड़ी सटीक जानकारी संग्रहीत करने और पुस्तक के माध्यम से जन-जन तक पहुॅंचाने के लिए सदैव उनके आभारी रहेंगें।




जनपद बागपत के स्वतंत्रता आंदोलन की सबसे महान पुस्तक का हुआ विमोचनपराधीन काल की ब्रिटिश जेलों के रिकार्ड, स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान प्रकाशित पत्र-पत्रिकाओं, ऐतिहासिक ग्रंथों का अवलोकन कर आविष्कार आर्य ने लिखी बागपत के इतिहास की सबसे महान पुस्तक

 इस अवसर पर विश्व प्रसिद्ध त्रिलोक तीर्थ धाम के प्रबन्धक त्रिलोक चन्द जैन, प्रसिद्ध साहित्यकार तेजपाल धामा, प्रसिद्ध एथलीट डा राघवेन्द्र चौधरी, यादव महासभा जिला बागपत के अध्यक्ष आनन्द यादव, ब्राहमण महासभा खेकड़ा के अध्यक्ष जयकिशन शर्मा, स्कूल के चेयरमैन शशिभूषण जैन, अध्यक्ष नितिन जैन, सचिव नरेश शर्मा, उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा सम्मानित वरिष्ठ पत्रकार विपुल जैन ने लोगों को संबोधित किया।जनपद बागपत के स्वतंत्रता आंदोलन की सबसे महान पुस्तक का हुआ विमोचन
आविष्कार आर्य और उनकी पुस्तक की प्रशंसा की व इस महान कार्य के लिए उनको पटका व पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर संजीव जैन, दीपक शर्मा, सन्नी गुप्ता, अजय शर्मा सहित सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित थे।



Related posts

चमत्कारी जैन तीर्थ पद्मावती धाम खेकड़ा में किया मॉ का गुणगान

jantanow

जैन संत आचार्य विद्यासागर महाराज को पदमावती धाम खेकड़ा में दी विनयांजली

VivekJain

आगरा मे पुलिस और बदमाशो की मुठभेड़ मे तीन बदमाश गिरफ्तार

jantanow

टूंडला : श्रीराम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव समिति की बैठक हुईं

SachinSingh

Bulldozer Action : टूंडला अधिग्रहित दुकानों पर एनएचएआई का चला बुलडोजर

SachinSingh

जनहित फाउंडेशन बागपत चलाएगा 22 मई से 28 मई तक विशेष बाल विवाह जागरूकता अभियान

jantanow

1 comment

marizonilogert October 19, 2022 at 6:52 pm

I just like the valuable info you provide on your articles. I’ll bookmark your weblog and test again here regularly. I’m somewhat sure I’ll be told plenty of new stuff proper right here! Best of luck for the following!

Reply

Leave a Comment