Janta Now
पुलिस अधीक्षक बागपत ने किया बालाजी रामलीला का झंडा पूजन
बागपत

Baghpat News : पुलिस अधीक्षक बागपत ने किया बालाजी रामलीला का झंडा पूजन

बागपत, उत्तर प्रदेश। विवेक जैन।

बागपत : (Baghpat News today) श्री बालाजी रामलीला कमेटी खेकड़ा के सौजन्य से पट्टी अहिरान स्थित पुराना शिव मंदिर में रामलीला के लिए झंडा पूजन हुआ। इस मौके पर एसपी बागपत नीरज कुमार जादौन मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित हुए और उन्होंने नारियल फोड़कर विधि-विधान के साथ झंडा पूजन किया। एसपी का रामलीला कमेटी के लोगों ने पटका व शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया। उसके बाद मंदिर से झंडा यात्रा निकाली गई, जो भूमिया मंदिर, वाल्मीकि चौक, रेलवे रोड, पुलिस चौकी, मेन बाजार होती हुई पांडव पुलिया स्थित रामलीला स्थल पर जाकर समाप्त हुई।

पुलिस अधीक्षक बागपत ने किया बालाजी रामलीला का झंडा पूजन



जैन मिलन खेकड़ा के अध्यक्ष एवं समाज सेवी मनोज जैन ने बताया कि रामलीला आगामी 22 सितंबर से शुरू होकर 6 अक्टूबर तक चलेगी। इस मौके पर रामलीला कमेटी के संरक्षक आनंद यादव व धर्मवीर यादव, अध्यक्ष नितिन जैन, महामंत्री प्रवीण यादव व विनोद शर्मा, डायरेक्टर राजेश शर्मा, जैन मिलन खेकड़ा के अध्यक्ष एवं समाजसेवी मनोज जैन, समाजसेवी अजय शर्मा, संजीव जैन, राजेंद्र यादव, अमित, नरेश, अंकुश जैन, नरेंद्र शर्मा, अतुल रुहेला, सुनील रुहेला, अनिल, मुकेश विश्वकर्मा आदि सहित काफी लोग मौजूद थे।

पुलिस अधीक्षक बागपत ने किया बालाजी रामलीला का झंडा पूजन



Related posts

टटीरी के अभिमन्यु गुप्ता व पंकज गुप्ता को मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मान

jantanow

बागपत शहर के शिव भूमिया मंदिर पर लगे गणेश भंडारे में उमड़ी लोगों की भीड़

jantanow

2023 में होगा भगवान परशुराम के सबसे विशाल मन्दिर का प्राण प्रतिष्ठा-महोत्सव

jantanow

जैन संत विज्ञान सागर महाराज के 50वें जन्म महोत्सव पर देशभर से पहुॅंचे श्रद्धालुगण

jantanow

गेटवे इंटरनेशनल स्कूल में पृथ्वी दिवस पर बच्चों ने रोपे पौधे

jantanow

निरपुड़ा में धूमधाम के साथ मनाया गया जन जागरण यात्रा महोत्सव

jantanow

Leave a Comment