Janta Now
शकुन यादव की जयंती पर हजारों लोगों ने दी श्रद्धांजली 
बागपत

शकुन यादव की जयंती पर हजारों लोगों ने दी श्रद्धांजली 

बागपत, उत्तर प्रदेश। विवेक जैन।

Baghpat : सपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य अभयवीर यादव की माता व जनपद बागपत की प्रथम जिला पंचायत परिषद की अध्यक्ष स्वर्गीय शकुन यादव की उनके बालैनी स्थित शकुन शक्ति फार्म हाउस पर जयंती मनाई गई। जयंती कार्यक्रम में क्षेत्र की अनेकों जानी-मानी हस्तियां पहुंची और उन्होंने शकुन यादव जी के चित्र के सम्मुख पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस अवसर पर एक हवन का आयोजन हुआ, जिसमें लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और सामूहिक रूप से हवनकुंड में आहूतियां डाली। तत्पश्चात शांति पाठ का आयोजन किया गया, जिसमें सभी ने परम पिता परमेश्वर से उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। उसके बाद विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें शकुन यादव के समाजहित में व बागपत जनपद के लिये कराये गये विकास कार्यों से लोगों को अवगत कराया गया।




शकुन यादव की जयंती पर हजारों लोगों ने दी श्रद्धांजली 

वक्ताओं ने बताया कि वर्ष 1997 में जनपद बागपत बनने के बाद वर्ष 1998 में हुए जिला पंचायत चुनाव में शकुन यादव पत्नी अनिल यादव बागपत जिला पंचायत की पहली अध्यक्ष निर्वाचित हुई थी। उन्होंने अपने कार्यकाल में रिकार्ड तोड़ विकास कार्य कराये और जनपद बागपत के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया। वह हर समय बागपत जनपद के विकास के लिए चिंतित रही। समाज के हर व्यक्ति के लिए उनके द्वार चौबीस घंटे खुले रहे। कोई भी व्यक्ति अपनी समस्या को लेकर जिस भी वक्त आया उन्होंने उनकी समस्या का तभी समाधान किया। कभी किसी व्यक्ति को निराश नहीं होने दिया।



शकुन यादव की जयंती पर हजारों लोगों ने दी श्रद्धांजली उन्होंने सम्पूर्ण जीवन जरूरतमंद लोगों की सहायता की। उनके मिलनसार व्यवहार ने हर किसी पर अमिट छाप छोड़ी। स्वर्गीय शकुन यादव को बागपत ही नही प्रदेशभर में महिला सशक्तिकरण का अनुपम उदाहरण माना जाता है। उनके जनपद बागपत के विकास में दिये गये योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकेगा। इसके उपरान्त सभी ने उनकी आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा। उनके पुत्र अभयवीर यादव ने अपनी माता के जयंती कार्यक्रम में पहुंचे सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

Related posts

आईसीएसई बोर्ड में अर्जुन नैन को बेहतरीन प्रदर्शन करने पर किया गया सम्मानित

jantanow

विधायक सहेन्द्र सिंह रमाला के पिता की पुण्यतिथि पर उमड़ा जन सैलाब

jantanow

Holi 2023 : होली खेलते समय कैमिकल रंगों का इस्तेमाल ना करें : डॉ विभाष राजपूत

jantanow

बागपत के डौला में हुआ जमीअत का विशाल सद्धभावना सम्मेलन

jantanow

भारतीय जैन मिलन बड़ौत को मिला सर्वश्रेष्ठ शाखा का अवार्ड

jantanow

जमनादास गुप्ता को किया गया नीरा अमृत सम्मान से सम्मानित

jantanow

Leave a Comment