Janta Now
मनोज-जैन-खेकड़ा
धर्मबागपत

खेकड़ा : बालाजी रामलीला के मनोज जैन बने बागपत में मुख्य आकर्षण का केन्द्र

बागपत, उत्तर प्रदेश। विवेक जैन।

बागपत : हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी रामलीला मंचन में खेकड़ा निवासी मनोज जैन के अभिनय को जनपद बागपत में खूब सराहा गया। उन्होंने इस बार बालाजी रामलीला खेकड़ा में हनुमान, नारद, कैकई और देवी दरबार के पंड़ो का दमदार अभिनय किया। घर-परिवार द्वारा दी गयी धार्मिक शिक्षाओं से ओत-प्रोत मनोज जैन बचपन से ही भगवान श्रीराम के किरदार से सबसे अधिक प्रभावित है और रामायण को जीवन का उद्धार करने वाला प्रमुख ग्रंथ मानते है। मनोज जैन लगभग 20-22 वर्ष की उम्र से ही रामलीला में विभिन्न किरदारों का अभिनय करते आ रहे है। वर्ष 2019 से वह श्री बालाजी रामलीला खेकड़ा में अभिनय कर रहे है।



खेकड़ा-न्यूज़

इससे पहले वह श्री धार्मिक रामलीला खेकड़ा से जुड़े हुए थे जहां पर रावण, कुम्भकरण जैसे महत्वपूर्ण किरदारों के दमदार अभिनय ने उनको एक अलग पहचान दी। बालाजी रामलीला के प्रधान नितिन जैन ने बताया कि मनोज जैन एक मिलनसार और हंसमुख व्यक्ति है। अपने शानदार व्यक्तित्व से हर धर्म और हर वर्ग के लोगों में विशेष स्थान रखते है। श्री बालाजी रामलीला कमेटी के संरक्षक आनंद यादव ने बताया कि मनोज जैन जिस भी किरदार का अभिनय करते है उसमें पूरी तल्लीनता से प्रवेश कर जाते है और गंभीरता से उस पात्र का मंचन करते है।



मनोज-जैनश्री बालाजी रामलीला के डायरेक्टर राजेश शर्मा ने बताया कि मनोज जैन वर्तमान में श्री बालाजी रामलीला के मीड़िया प्रभारी है और रामलीला के प्रचार-प्रसार में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करते है। मनोज जैन से बात की तो उन्होने बताया कि वह बालाजी रामलीला में कई वर्षो से विभिन्न किरदारों का अभिनय करते आ रहे है। मनोज जैन ने उनके अभिनय को जन-जन तक पहुॅंचाने में एक अच्छा प्लेटफार्म प्रदान करने के लिए श्री बालाजी रामलीला कमेटी के संरक्षक आनंद यादव, प्रधान नितिन जैन, डायरेक्टर राजेश शर्मा सहित समस्त कमेटी पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया।



Related posts

बागपत के दंत चिकित्सक नरेन्द्र कुमार कर रहे है चिकित्सा क्षेत्र को गौरवान्वित

jantanow

बागेश्वर मंदिर बागपत में चल रहे रामायण पाठ का पूर्णिमा को होगा समापन

jantanow

शौर्य के हत्यारों को दी जाये फांसी की सजा : ब्रिजेश कुमार

jantanow

दीपावली जैसा सजाया गया जन्माष्टमी पर बड़ौत का ठाकुरद्वारा मन्दिर

jantanow

बागपत : पद्मावती धाम में डॉक्टर बनने की खुशी में करायी भक्तिमय आराधना

jantanow

पक्का घाट मंदिर बागपत में जन्माष्टमी पर काटा गया 21 किलो का केक

jantanow

1 comment

marizonilogert October 19, 2022 at 10:05 am

Great site! I am loving it!! Will come back again. I am bookmarking your feeds also

Reply

Leave a Comment